फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   shot dead of a youth

युवक की गोली मारकर हत्या

Sun, 25 Jun 2017 11:07 PM IST
ballia
ballia Updated Sun, 25 Jun 2017 11:07 PM IST
विज्ञापन
shot dead of a youth
शहीद भगत सिंह की पिस्तौल
 थाना क्षेत्र के सिंगही गांव में शनिवार की रात पैसे की लेन-देन को लेकर एक युवक ने कुसौरी निवासी संतोष सिंह (40) को गोली मार दी। जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मृतक के पिता की तहरीर पर तीन लोगों के विरुद्ध नामजद मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के कुसौरी गांव निवासी मृतक संतोष सिंह सहतवार बाजार से बाइक से अपने घर जा रहे थे। इसीबीच रास्ते में उनका दोस्त मिल गया। दोनों दोस्त अपनी-अपनी बाइक से आपस में बीतचीत करते हुए सिंगही गांव निवासी सुदामा कुंवर के दरवाजे पर पहुंचे। जहां संतोष ने सुदामा कुंवर के पुत्र कमलेश कुुंवर से पैसे के लेन-देन की बात करने लगा। इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी होने लगी। आसपास के लोगों ने किसी तरह मामले को शांत करने का प्रयास किया।
विज्ञापन


लेकिन दोनों में से कोई मानने को तैयार नहीं था। इसी बीच कमलेश ने अपने घर से तमंचा निकाला और संतोष के सीने में गोली दाग दी। जिसके बाद संतोष की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही सहतवार एसओ अशोक यादव दलबल के साथ घटना स्थल पर पहुंच शव को कब्जे में लिया। तत्पश्चात पोस्टमार्टम के लिए शव को जिला मुख्यालय भेज दिया। मृतक के पिता रामकिशोर सिंह की तहरीर पर पुलिस ने कमलेश कुंवर, जेपी कुंवर पिता सुदामा कुुंवर के विरुद्ध हत्या सहित अन्य धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर छानबीन में जुट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी सुदामा कुंवर को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है। जबकि दो आरोपी भागने में सफल हो गए। मृतक अपने छह भाई-बहनों में तीसरे नंबर का था। मृतक की शादी 2010 में बैरिया थाने के मधुबनी निवासी बेबी सिंह के साथ हुई थी। 2012 में किसी बात को लेकर पति और पत्नी में कहासुनी हो गई। जिसके बाद से पत्नी अपने मायके में रहती है। पति-पत्नी का मामला कोर्ट में विचारधीन है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed