फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Police took three vicious crook handle

पुलिस के हत्थे चढ़े तीन शातिर बदमाश

Mon, 07 Sep 2015 11:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला बलिया
ब्यूरो/अमर उजाला बलिया Updated Mon, 07 Sep 2015 11:28 PM IST
विज्ञापन
Police took three vicious crook handle
पकड़ी पुलिस और एसओजी टीम ने संयुक्त छापेमारी कर रविवार देरशाम मेउली गांव से तीन शातिर बदमाशों को धर दबोचा। छापेमारी के समय बदमाश दुबहर में किसी वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहे थे।
विज्ञापन


बदमाशों के पास से एक पिस्टल, एक तमंचा, कारतूस के साथ चार किलो गांजा बरामद किया गया। पुलिस ने तीनों पर मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया।

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि बदमाश दुबहर थाने के चंदवक गांव निवासी शशि कुमार पांडेय और आजमगढ़ के तरवां थाना क्षेत्र के तरवां निवासी दीवाकर सिंह रविवार को पकड़ी थाने के मेउली गांव में अपने मित्र संतोष कुमार सिंह के यहां गए हैं।
विज्ञापन


वे किसी घटना को अंजाम देने के लिए एकजुट होकर योजना बना रहे हैं। इस पर पुलिस टीम ने मेउली गांव में संतोष सिंह के आवास छापेमारी की। इस दौरान स्वाट प्रभारी राजकुमार सिंह और पकड़ी एसओ बच्चा लाल सरोज ने साथियों के साथ तीनों को दबोच लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने उनके पास एक पिस्टल, तमंचा, कारतूस और चार किलो गांजा भी बरामद किया। एसओ ने बताया कि सभी शातिर अपराधी हैं और दुबहर में किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए योजना बना रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed