Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Major fire breaks out at export house; 300 employees escape to safety

Panipat News: एक्सपोर्ट हाउस में लगी भीषण आग 300 कर्मियों ने भागकर बचाई जान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 12 Nov 2026 02:35 AM IST
विज्ञापन
Major fire breaks out at export house; 300 employees escape to safety
शाहपुर गांव फैक्टरी में लगी आग। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

इसराना। शाहपुर गांव स्थित श्री लक्ष्मी इंटरनेशनल एक्सपोर्ट हाउस में बुधवार तड़के करीब चार बजे भीषण आग लग गई। आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया और परिसर के एक बड़े हिस्से को चपेट में ले लिया। हादसे के वक्त नाइट शिफ्ट में काम कर रहे करीब 300 कर्मियों ने समय रहते भागकर अपनी जान बचाई। प्रथम दृष्टया एक्सपोर्ट हाउस के पास दमकल की एनओसी नहीं मिली।
करीब चार घंटे जलती आग में कार्यालय और सामान जल गया। टीम ने गोदाम को बचा लिया है। दमकल विभाग ने फैक्टरी मालिक से जवाब मांगा है और इसकी रिपोर्ट मुख्यालय भेज दी है। श्री लक्ष्मी इंटरनेशनल एक्सपोर्ट हाउस के संचालक ने बताया कि बुधवार तड़के करीब चार बजे आग लग गई।
विज्ञापन

कर्मियों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन आग बढ़ती चली गई। कर्मियों ने बाहर निकलकर उनको जानकारी दी। उन्होंने दमकल विभाग की टीम को सूचना दी। पानीपत से दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची। कच्चे और तैयार माल में आग लगने से समालखा, गोहाना व सोनीपत से दमकल की गाड़ियों की मदद ली। करीब कुल 11 गाड़ियों की मदद से चार घंटे के अभियान के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

राख हुआ कच्चा व तैयार माल : आग लगने से एक्सपोर्ट हाउस की मुख्य बिल्डिंग समेत शेड और भारी मशीनरी को नुकसान हुआ है। इसके साथ फायर लाइन व फायर इक्विपमेंट, इलेक्ट्रिक फिटिंग, वेब पैनल, जरूरी रिकॉर्ड, कच्चा व पक्का माल, कलर केमिकल, ट्रॉली, तेल, वाटर फिटिंग, कूलर, पंखे, फर्नीचर, ऑफिस ब्लॉक, लैब इक्विपमेंट और यार्न स्टॉक जल गया।

जिला दमकल अधिकारी गुरमेल सिंह ने बताया कि आग लगने के शुरुआती कारण का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। प्रथम दृष्टया शॉर्ट सर्किट समेत अन्य संभावित पहलुओं की जांच की जा रही है। एक्सपोर्ट हाउस संचालक के पास फायर एनओसी नहीं मिली है। इसकी निदेशालय को रिपोर्ट भेज दी है।

शाहपुर गांव फैक्टरी में लगी आग। संवाद

शाहपुर गांव फैक्टरी में लगी आग। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed