फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   दो लाख की शराब संग चार तस्कर गिरफ्तार

दो लाख की शराब संग चार तस्कर गिरफ्तार

Sun, 17 Mar 2019 12:54 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 17 Mar 2019 12:54 AM IST
विज्ञापन
दो लाख की शराब संग चार तस्कर गिरफ्तार
बलिया। लोकसभा चुनाव व होली के मद्देनजर अवैध शराब के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान में रसड़ा पुलिस ने शनिवार की भोर में
विज्ञापन

सरदासपुर पुलिया के पास से 16 पेटी अवैध शराब संग चार तस्करों को पकड़ा। उन्हें जेल भेज दिया गया। वहीं तस्करों के पास से एक तमंचा, दो कारतूस व आल्टो कार बरामद की गई।
रसड़ा कोतवाल ज्ञानेश्वर मिश्रा ने बताया कि पकड़े गए अभियुक्त राजू गोस्वामी पुत्र चन्द गोस्वामी निवासी शिव बिहार कालोनी रेल पार्क शामली थाना मण्डी जनपद शामली का रहने वाला है। जबकि चालक राजकुमार यादव पुत्र जय किशुन यादव ग्राम घुसौटी थाना सुखपुरा बलिया, अंगद यादव पुत्र सुरेंद्र यादव निवासी गोविंदपुर थाना करीमुद्दीनपुर जनपद गाजीपुर तथा सुरेंद्र कुमार भारती पुत्र श्रीराम भारती ग्राम घुसौटी थाना सुखपुरा का रहने वाला है। बताया कि चारों अभियुक्तों को गिरफ्तार संबंधित धाराओं में चालान कर दिया गया है। बताया कि पकड़े गये अभियुक्त राजू गोस्वामी के पास से एक तमंचा, दो जिन्दा कारतूस बरामद किया गया।
विज्ञापन

वहीं, अल्टो कार को भी कब्जे में लेकर सीज कर दिया गया है। बताया कि कार की डिग्गी तथा सीट पर 16 पेटियों में 768 शीशी अवैध शराब रखी हुई थी। जिसकी बाजार में कीमत दो लाख रुपये बताई जा रही है। पूछताछ में आरोपी राजू गोस्वामी ने बताया कि वह करीब एक वर्ष से बलिया में किराये के मकान में रहता है तथा हरियाणा, चंडीगढ़ व गैर प्रांत से अपमिश्रीत शराब मंगाकर बलिया व बिहार के शराब माफियाओं को सप्लाई करता है। जिससे उसे अच्छी कमाई हो जाती है। बताया कि कार से शराब लेकर गाजीपुर सीमा से लाकर बलिया के रास्ते बिहार ले जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed