फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   20 दिन बाद भी दो आरोपी पुलिस पकड़ से कोसो दूर

20 दिन बाद भी दो आरोपी पुलिस पकड़ से कोसो दूर

Sat, 23 Jun 2018 12:56 AM IST
Updated Sat, 23 Jun 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
20 दिन बाद भी दो आरोपी पुलिस पकड़ से कोसो दूर
बलिया (मनियर)। थाना क्षेत्र के घोघा दह ताल में एक ही स्थान पर तीन दिन के अंदर फुफेरे भाई तथा बहन का शव मिलने से हत्याकांड को लेकर पुलिस जोरशोर से कार्रवाई में जुट गई थी। हत युवती की सौतेली मां तथा हत युवक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया । तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया, लेकिन अब भी मुख्य आरोपी चाचा व दादी पुलिस की पकड़ से दूर हैं।
विज्ञापन

गौरतलब हो कि एक ही स्थान पर तीन दिन के अंदर फुफेरे भाई बहन प्रिंस सिंह और काजल का शव मिला था। इस मामले में मृतक काजल की सौतेली मां तथा मृतक प्रिंस सिंह के पिता सूर्यप्रताप सिंह ने तहरीर में दुबहर थाना क्षेत्र के शिवपुर दियर नई बस्ती ब्यासी निवासी राजनारायण सिंह, उनकी पत्नी फुलेश्वरी देवी, पुत्र कौशल सिंह, नाती विनीत कुमार सिंह उर्फ गोलू व टेंपो चालक मुन्ना यादव के विरुद्ध तहरीर दिया था। जिसके बाद पुलिस ने पांच के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया। इस मामले में पुलिस ने मृतक काजल के बाबा राजनारायण सिंह, नाती विनीत कुमार सिंह उर्फ गोलू व टेंपो चालक मुन्ना यादव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। लेकिन दादी फुलेश्वरी देवी व चाचा कौशल सिंह अब भी पुलिस की पकड़ से दूर हैं। ज्ञात हो कि मनियर थाना क्षेत्र के घोघा दह ताल स्थित पुल के नीचे 27 मई को ग्रामीणों ने काजल का शव देखा था। इसके बाद एक जून को पुल के पास ही प्रिंस सिंह का शव देखा था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में काजल व प्रिंस की गला दबाकर हत्या करने की पुष्टि हुई थी। इस बाबत बांसडीह सीओ टीएन दुबे ने बताया कि दोनों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है। शीघ्र ही दोनों पुलिस के गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed