{"_id":"5b4e330d4f1c1b572f8b5046","slug":"201531851533-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैंगरेप के मामले में पुलिस ने दर्ज किए अगवा का मुकदमा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गैंगरेप के मामले में पुलिस ने दर्ज किए अगवा का मुकदमा
Updated Wed, 18 Jul 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चिलकहर (बलिया)। गड़वार थाना क्षेत्र के एक गांव में शौच के लिए जा रही नाबालिग के साथ गैंगरेप का मामला प्रकाश में आया है। हालांकि पीड़ित ने आरोप लगाया है कि पुलिस ने गैंगरेप के मामले के बजाय बहला-फुसलाकर ले कर भगा ले जाने का मामला दर्ज किया है। जिसको लेकर परिजनों में काफी आक्रोश है।
7 जुलाई को नाबालिग युवती शौच करने के लिए जा रही थी तब तक कुछ लोगों ने उसे नशे की गोलियां खिलाकर बलिया ले गए। पीड़िता ने तहरीर में आरोप लगाया है कि बलिया में चार युवकों द्वारा उसके साथ गैंगरेप किया गया। गैंगरेप करने के बाद आरोपी उसे दिल्ली लेकर चले गए। एक सप्ताह बाद आरोपी की बहन ही उसको लेकर गांव आयी। गांव आने के बाद पीड़िता ने आपबीती अपने परिवार वालों को बताई। जिस पर परिवार वालों ने तत्काल इसकी तहरीर पुलिस को दे दी। पीड़िता का आरोप है कि पुलिस कार्रवाई के नाम पर केवल कोरम पूरा कर रही है। तहरीर पर पुलिस ने बहला-फुसलाकर भगाने का मामला दर्ज कर कोरम पूरा किया है। इस संबंध में सीओ सिटी हितेंद्र कृष्ण ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। गैंगरेप पर उन्होंने कहा कि पीड़िता जैसा बयान देगी आगे धारा बढ़ा दी जाएगी।