फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   13 दिन बाद भी गांव नहीं पहुंचा मोहम्मद हुसैन का शव

13 दिन बाद भी गांव नहीं पहुंचा मोहम्मद हुसैन का शव

Mon, 19 Mar 2018 10:52 PM IST
Updated Mon, 19 Mar 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
13 दिन बाद भी गांव नहीं पहुंचा मोहम्मद हुसैन का शव
चिलकहर। गड़वार थाना क्षेत्र के वीरपुर तकिया निवासी मोहम्मद हुसैन की छह मार्च को सउदी अरब में आकस्मिक मौत होने के 13 दिन बाद भी उसका शव अब तक गांव नहीं पहुंचा। इसके लिए परिवार वालों ने विदेश मंत्रालय से लेकर जिलाधिकारी को पत्रभेजकर गुहार लगाई है। परिवार वालों का कहना है कि विदेश मंत्रालय से दूरभाष से बात भी हुई, लेकिन अभी तक कोई सार्थक जवाब नहीं मिला है।
विज्ञापन

मृतक के पिता मोहम्मद शहजाद ने बताया कि छह मार्च को मोबाइल द्वारा सूचना मिली कि मोहम्मद हुसैन अब इस दुनिया में नहीं रहा। वह 16 दिसंबर 2015 को सऊदी अरब नौकरी करने गया था। छह मार्च 2018 को घरवालों को फोन से सूचना मिली कि मोहम्मद हुसैन एक दुकान पर चाय पी रहा था। एकाएक उसकी हालत बिगड़ गई और अस्पताल ले जाने के दौरान ही उसकी मौत हो गई। पिता मोहम्मद शहजाद ने बताया कि भारतीय दूतावास में अधिकारियों से दूरभाष पर बातचीत भी हुई, लेकिन अब तक शव घर नहीं पहुंचा। मोहम्मद हुसैन का बेटा परवेज (06) व पुत्री आयशा (02) है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी भवानी सिंह खगारौत ने बताया कि सउदी अरब में मोहम्मद हुसैन के मौत की जानकारी मिली है, मृतक के परिवार वालों से बातचीत कर पूरी जानकारी ली जाएगी, इसके बाद विदेश मंत्रालय से संपर्क कर शव को जल्द से जल्द मंगाने का पूरा प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed