फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   कच्छा-बनियन गिरोह के बदमाशों ने ईंट-पत्थर से किया हमला

कच्छा-बनियन गिरोह के बदमाशों ने ईंट-पत्थर से किया हमला

Fri, 22 Sep 2017 12:03 AM IST
Updated Fri, 22 Sep 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
कच्छा-बनियन गिरोह के बदमाशों ने ईंट-पत्थर से किया हमला
रसड़ा। रसड़ा-तिराहीपुर मार्ग के कटहुरा गांव में बुधवार की देररात एक शिक्षक के घर में कच्छा बनियान गिरोह के बदमाशों ने ईंट पत्थर से हमला किया। जिसमें तीन लोग चुटहिल हो गए। शोर सुनकर जब तक ग्रामीण पहुंचते हमलावर फरार हो गए। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के कटहुरा गांव निवासी विनोद यादव उर्फ जय गुरुदेव जो काली जी सनातन धर्म स्कूल में शिक्षक के रूप में कार्यरत है। गांव से बाहर आकर अपने खेत में ही सड़क के किनारे घर बनाकर पत्नी मंजू व पुत्री श्रृंगारिका के साथ रहते हैं। कोतवाली में दिए तहरीर में शिक्षक विनोद यादव ने आरोप लगाया कि रात्रि लगभग 12 बजे एक मैजिक वाहन से कच्छा बनियान पहने लगभग एक दर्जन की संख्या में थे। बदमाश वाहन को सड़क के किनारे खड़ी कर घर के तरफ आने लगे। उस समय मेरा पूरा परिवार जगा हुआ था। बदमाशों को यह आभास हो गया कि सभी जगे हुए है। सड़क से ही टार्च की रोशनी चेहरे पर जलाने लगे तथा गाड़ी में रखे ईंट पत्थर से बदमाश पत्थरबाजी करने लगे। हमलोग भी उनके ईंट पत्थर के जबाब में पत्थर बाजी कर शोर मचाते रहे। शोर सुन ग्रामीण तथा 100 पुलिस पहुंचते तब तक हमलावर बदमाश मौके से भाग निकले । इस पत्थरबाजी से विनोद यादव 45, पत्नी मंजू यादव् 40 , पुत्री श्रृंगारिका 17 चुटहिल हो गये। इसके पूर्व भी पिछले वर्ष नवंबर में भैंस खोलने आए दो युवक की नींद खुल जाने से भैंस छोड़ भाग गए। इन दिनों क्षेत्र में भैंस खोलने वाले गिरोह सक्रिय है। गाड़ी में इस तरह का साजोसामान रख रहे हैं कि ग्रामीणों के हमलों से आसानी से बचा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed