फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   पूर्ति निरीक्षक पर सुविधा शुल्क मांगने का आरोप

पूर्ति निरीक्षक पर सुविधा शुल्क मांगने का आरोप

Tue, 13 Jun 2017 11:28 PM IST
Updated Tue, 13 Jun 2017 11:28 PM IST
विज्ञापन
पूर्ति निरीक्षक पर सुविधा शुल्क मांगने का आरोप
बलिया। बेलहरी ब्लाक के हल्दी पश्चिम टोला के कोटेदार ने डीएम को शिकायती पत्र देकर पूर्ति निरीक्षक पर सुविधा शुल्क मांगने का आरोप लगाया। उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग उठाई। डीएम ने मामले की जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश एसडीएम सदर को दिए हैं।
विज्ञापन

कोटेदार ने डीएम को बताया कि गांव की ही कोटेदार गीता देवी की निरस्त दुकान उनके यहां संबद्ध की गई है। उसने दोनों दुकानों के जून माह के खाद्यान्न उठान किया। संबद्ध दुकान का वितरण नौ और 10 जून तथा स्वयं के दुकान का वितरण 13 और 14 जून निर्धारित होने के कारण सात जून को पूर्ति निरीक्षक शैलेन्द्र सागर सिंह ने सत्यापन करा पंजिका को हस्ताक्षरित कराया। इसके बाद उनकी ओर से 60 हजार रुपये की मांग की गई। नहीं देने पर मुकदमा दर्ज कराने और दुकान निलंबित करने की धमकी दी गई। कोटेदार ने आरोप लगाया कि पैसा नहीं देने के कारण पूर्ति निरीक्षक ने उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया। कोटेदार ने डीएम ने पूर्ति निरीक्षक के खिलाफ भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। डीएम ने मामले की जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश एसडीएम सदर को दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed