फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   गलत खाते में भेजी गई धनराशि मामले में बीडीओ ने दिया निर्देश

गलत खाते में भेजी गई धनराशि मामले में बीडीओ ने दिया निर्देश

Wed, 28 Mar 2018 11:55 PM IST
Updated Wed, 28 Mar 2018 11:55 PM IST
विज्ञापन
गलत खाते में भेजी गई धनराशि मामले में बीडीओ ने दिया निर्देश
दुबहड़ ब्लॉक के दो रोजगार सेवकों का मानदेय दूसरे के खाते में भेजने के मामले में कार्रवाई शुरु हो गई है। बीडीओ ने संबंधित बैंक के शाखा प्रबंधक को पत्र जारी कर गलत खाते में हस्तांतरित धनराशि को रोजगार सेवकों के खाते में हस्तांतरित करने का निर्देश दिया है। अमर उजाला ने इस गड़बड़झाला का खुलासा 15 और 23 मार्च को किया था।
विज्ञापन

ढाई माह पहले जिलाधिकारी ने दुबहड़ ब्लॉक के 39 रोजगार सेवकों के लिए कुल चार लाख 65 हजार 77 रुपये की धनराशि अवमुक्त किया था। लेकिन भुगतान केवल 19 रोजगार सेवकों को ही किया गया। शेष रोजगार सेवकों के खाते में धनराशि मिलने के डेढ़ माह बाद 26 फरवरी को यूनियन बैंक में सूची भेज कर संबंधित रोजगार सेवकों के खाते में धनराशि हस्तांतरित करने का निर्देश बीडीओ की ओर से दिया गया। इसमें दो रोजगार सेवक बब्बन चौधरी के बंधन बैंक स्थित खाता संख्या 50150078710184 के स्थान पर 50150078710084 अंकित से किया गया जो बंधन बैंक के ही बेली देवी का खाता है। इसी तरह रोजगार सेवक दिलीप कुमार के बंधन बैंक के खाता संख्या 50160002816004 के स्थान पर 50160001662099 ब्लॉक से अंकित किया गया जो एक अन्य रोजगार सेवक नीरज कुमार सिंह का खाता है। हैरानी की बात है कि बैंककर्मियों ने भी खाता नंबर व नाम में अंतर होने के बावजूद सरकारी धन को हस्तांतरित कर दिया। इस मामले में दुबहड़ के बीडीओ ने बंधन बैंक के शाखा प्रबंधक को पत्र भेज कर गलत खाते में हस्तांतरित धनराशि को रोजगार सेवकों के खाते में हस्तांतरित करने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed