फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   पुलिस ने जमीन को खुदवाया, नहीं मिला साक्ष्य

पुलिस ने जमीन को खुदवाया, नहीं मिला साक्ष्य

Wed, 15 May 2019 10:23 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 15 May 2019 10:23 PM IST
विज्ञापन
पुलिस ने जमीन को खुदवाया, नहीं मिला साक्ष्य
चितबड़ागांव/धर्मापुर। चितबड़ागांव थाना क्षेत्र के नगवा गाईं गांव में 14 जून 2018 को विवाहिता प्रतिभा की हत्या कर शव को ठिकाने लगाने के मामले में पुलिस 14 मई की रात आरोपी ससुर लल्लन राजभर को साथ लेकर पुलिस उसके गांव नगवा गाईं पहुंची। यहां पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त तकिया और एक स्टूल बरामद किया। पुलिस उस स्थान पर भी गई जहां शव को दफनाया गया था। वहां खुदाई भी कराई लेकिन कोई साक्ष्य नहीं मिला। पुलिस की पूछताछ में मृतका के पति स्वामीनाथ राजभर ने पुलिस को बताया कि गिरफ्तारी के डर से उसने जमीन से पत्नी की लाश निकालकर नदी में बहा दिया था।
विज्ञापन

पुलिस कोर्ट के आदेश पर मृतका प्रतिभा के पति स्वामीनाथ राजभर, ससुर लल्लन राजभर, सास दुर्गावती देवी, जेठ सुरेंद्र राजभर एवं अच्छे लाल राजभर को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। वहीं, फरार चल रही आरोपी किरण देवी, हीरालाल राजभर एवं कुंदन राजभर की पुलिस तलाश कर रही है। प्रतिभा के चाचा गौरीशंकर ने बताया कि सीओ सदर ने बताया कि लाश छिपाने वाले स्थान की खुदाई की गई लेकिन वहां कोई साक्ष्य प्राप्त नहीं हुआ है।
विज्ञापन

प्रतिभा की मां बिंदा देवी, पिता श्याम जीत राजभर एवं चाचा गौरी शंकर राजभर का कहना है कि 13 जून 2018 की घटना की प्रथम सूचना रिपोर्ट चितबड़ागांव थाने में देने के बाद भी पुलिस ने हीलाहवाली की। इस मामले में करीब डेढ़ महीने बाद पुलिस अधीक्षक के आदेश पर 27 जुलाई 2018 को पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। इसके बावजूद पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई। इसके बाद मजबूर होकर हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाना पड़ा। कोर्ट के आदेश पर 11 मई 2019 को स्थानीय पुलिस ने नगवा गाईं निवासी मृतका के पति स्वामीनाथ राजभर के घर पहुंची जहां पति, ससुर, सास व भसुर को गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में जेल भेज दिया था। फरार चल रहे अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। पीड़ितों का कहना था कि अगर पुलिस उस दौरान सक्रिय हो गई होती तो आज सभी आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होते।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed