फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   मोबाइल दूकान से हजारों की चोरी

मोबाइल दूकान से हजारों की चोरी

Thu, 11 Jan 2018 11:33 PM IST
Updated Thu, 11 Jan 2018 11:33 PM IST
विज्ञापन
मोबाइल दूकान से हजारों की चोरी
बेरूवारबारी। सुखपुरा थाना क्षेत्र के बेरूवारबारी ब्लाक मुख्यालय के श्री शिवमंगल सिंह इण्टर कालेज के सामने स्थित आनन्द कुमार गुप्ता की मोबाइल दुकान का बुधवार की रात ताला तोड़ कर चोराें ने हजारों रुपए का माल चुरा लिया। बताया जाता है कि चोरों ने 50 नया मोबाइल फोन, एक लैपटॉप, 50 चार्जर, 50 मोबाइल बैटरी, 100 हेडफ़ोन, वारलेश हेडफोन 6 पीस, 8 पुरानी मोबाईल ग्राहकों का सहित दुकान में रखा कीमती सामान पार कर दिया।
विज्ञापन

उधर बेल्थरारोड । उभाव थाना क्षेत्र के तुर्तीपार में बुधवार की रात चोरों ने मुर्गा फार्म में रखे बाड़े की जाली को तोड़ सामान चुरा लिया। सूचना प्राप्त होते ही पुलिस ने संदेह के आधार पर चोरों को पकड़ लिया। पुलिस द्वारा कड़ाई से पूछताछ करने पर चोरों ने घटना में शामिल होना स्वीकार किया। पुलिस ने सामान बरामद करने के बाद पोल्ट्री फार्म के मालिक को सौंप दिया ।
विज्ञापन

तुर्तीपार चट्टी के पास अफजल का पोल्ट्री फार्म है। जिसमें मुर्गियां नहीं थी। चोरों ने फार्म में रखे बाड़े के जाली को तोड़ अंदर प्रवेश किया तथा मुर्गी ना होने पर उस में रखा सामान उठा ले गए। संदेह के आधार पर पुलिस ने तीन युवकों को पकड़ लिया। युवकों की निशानदेही पर पुलिस ने सामान बरामद कर पोल्ट्री फार्म मालिक को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed