फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Construction of drain and road left half-incomplete, trouble increased

Ballia News: आधा-अधूरा छोड़ा नाले और मार्ग का निर्माण, परेशानी बढ़ी

Fri, 19 May 2023 11:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 19 May 2023 11:06 PM IST
विज्ञापन
Construction of drain and road left half-incomplete, trouble increased
बैरिया। रानीगंज बाजार से सुदिष्टपुरी होते हुए इब्राहिमाबाद को जोड़ने वाले डॉ. आर शुक्ला मार्ग पर निर्माण के नाम पर जिला पंचायत विभाग की ओर से आधा अधूरा निर्माण कर छोड़े जाने से लोगों को होने वाली परेशानी के संदर्भ में जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने संज्ञान लिया है। जिला पंचायत के अपर अधिकारी से तत्काल समस्या के समाधान का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

26 लाख रुपये की लागत से रानीगंज मुख्य नाला से जोड़ते हुए 100 मीटर लंबा नाला बनाने के साथ ही सड़क का निर्माण जिला पंचायत को कराना था। पांच महीने से निर्माण के नाम पर जिला पंचायत की ओर से सड़क को खोदकर कुछ दूरी तक आधे अधूरे नाले का निर्माण कराने से उक्त मार्ग पर जलजमाव के साथ-साथ गंदगी का अंबार लग गया। वाहनों की तो बात दूर इस रास्ते से पैदल लोगों का भी आना जाना बंद हो गया है।
विज्ञापन

इस मार्ग के अगल-बगल बसे सैकड़ों परिवारों को जलजमाव, सड़ांध, कीचड़ और मच्छरों के प्रकोप का सामना करना पड़ रहा है। गांव के परेशान लोगों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर इस समस्या से निजात दिलाने की गुहार बृहस्पतिवार को लगाई थी। जिलाधिकारी ने तत्काल इस रास्ते को ठीक कराने, नाली का निर्माण और जलजमाव की समस्या का समाधान करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाधिकारी को ज्ञापन देने वालों में चंद्रप्रकाश मौर्य, रामजी वर्मा, लक्ष्मण सिंह, राजू वर्मा, गुड्डू गुप्ता, संतोष पाल, विनय, तिलक सोनी, नितेश सिंह, लक्ष्मण शर्मा, भरत शर्मा, अरुण कुमार सिंह, सुधीर कुमार सहित पांच दर्जन लोग शामिल हैं। लोगों का कहना है कि अगर तीन दिन के भीतर जिला पंचायत यहां के जलजमाव, नाली निर्माण व सड़क निर्माण की समस्या का समाधान कराना नहीं शुरु करता है तो हम लोग जिला पंचायत के खिलाफ आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed