{"_id":"5963b9014f1c1bc20a8b4600","slug":"closer-to-the-danger-mark","type":"story","status":"publish","title_hn":"घाघरा खतरे के निशान के करीब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घाघरा खतरे के निशान के करीब
ballia
Updated Mon, 10 Jul 2017 10:57 PM IST
विज्ञापन
बाढ़
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घाघरा ने रौद्र रूप अख्तियार करना शुरू कर दिया है। नेपाल के पर्वतीय भाग में भारी बारिश के चलते घाघरा उफान पर है। जलस्तर में वृद्धि के चलते बाढ़ की संभावना बढ़ गई है। लाल निशान के करीब पहुंचने को आतुर घाघरा का पानी बढ़ा देख ग्रामीण बेचैन हो उठे हैं। प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए उन्होंने अपना ठिकाना तलाश करना शुरू कर दिया है।
केंद्रीय जल आयोग के अनुसार, सोमवार को अपराह्न जलस्तर 38.380 मीटर है जो लाल निशान 64.010 से 0.510 मीटर कम है ।
आयोग की माने तो एक-एक सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से जलस्तर में वृद्धि हो रही है । आयोग ने जल स्तर में वृद्धि का क्रम जारी रहने के बाद अगले दिनों में कमी होने का पूर्वानुमान किया है। बाढ़ का पानी आबादी वाले क्षेत्र में फैलने लगा है । तटवर्ती दर्जनों ग्रामों के हजारों लोग बाढ़ और कटान के साथ ही भारी वर्षा से जूझ रहे हैं। तुर्तीपार ग्राम के पास देवरिया- बलिया मार्ग के निकट पानी पहुंच गया है। नदी का पानी आबादी की ओर तेजी से बढ़ रहा है । लाल निशान से महज आधा सेंटीमीटर नीचे बहने वाली नदी के जलस्तर में वृद्धि का क्रम जारी है । ऐसे ही जल वृद्धि की स्थिति जारी रही तो बाढ़ की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता ।