{"_id":"6aeb6e1563f0654c770644e5","slug":"land-sold-using-forged-documents-fraud-worth-1060-lakh-ballia-news-c-190-1-ana1001-176556-2026-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: फर्जी दस्तावेज के सहारे में बेची जमीन, 10.60 लाख की धोखाधड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: फर्जी दस्तावेज के सहारे में बेची जमीन, 10.60 लाख की धोखाधड़ी
विज्ञापन
बलिया। फर्जी दस्तावेज के आधार पर जमीन बेचकर 10.60 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने के मामले में सदर कोतवाली पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर पांच आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
हैबतपुर निवासी संगीता सिंह ने न्यायालय में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उन्होंने 26 फरवरी 2024 को मौजा पाहतीखा, परगना कोपाचीट में 10.60 लाख रुपये देकर तीन डिसमिल जमीन खरीदी थी। आरोप है कि जमीन के विक्रेता अक्षय लाल यादव ने उक्त भूमि को इससे पहले छह जनवरी 2023 को ही कमलेश रावत के हाथ बेच दिया था। जून 2026 में जब संगीता सिंह ने जमीन बेचने के लिए दूसरे व्यक्ति से संपर्क किया, तब उन्हें कथित धोखाधड़ी की जानकारी हुई।
संगीता सिंह ने धर्मवीर राय, मनीष राय, अक्षय लाल यादव और दो अज्ञात व्यक्तियों पर मिलीभगत कर फर्जी दस्तावेज तैयार करने और रुपये हड़पने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि कोतवाली में कई बार तहरीर देने के बावजूद प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई। इसके बाद उन्होंने न्यायालय की शरण ली। कोतवाल प्रवीण सिंह ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर पांच आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।