{"_id":"6aeb6f15de08e67b8208c0ee","slug":"markets-to-shine-on-dhanteras-drop-in-gold-prices-boosts-buying-ballia-news-c-190-1-bal1001-176576-2026-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: धनतेरस पर चमकेगा बाजार, सोने के भाव घटने से बढ़ी खरीदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: धनतेरस पर चमकेगा बाजार, सोने के भाव घटने से बढ़ी खरीदारी
विज्ञापन
नगर के स्टेशन रोड स्थित डीपी ज्वेलर्स में आभूषणों की खरीदारी करते लाेग। संवाद
बलिया। धनतेरस को लेकर को लेकर शहर सहित ग्रामीणांचलों में बाजार पूरी तरह सजने लगे है। आभूषण, बर्तन, वाहन, इलेक्ट्रॉनिक्स और पूजन सामग्री की दुकानों पर तैयारियां जोरों पर हैं।
इन क्षेत्रों के कारोबारियों को उम्मीद है कि इस बार धनतेरस और दिवाली के अवसर पर जिले में 100 करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार हो सकता है।
हालांकि कुछ व्यापारियों ने पिछले वर्ष की तुलना में कुछ ही इजाफा होने की उम्मीद जताई है। वहीं त्योहार को लेकर लोगों ने अभी से खरीदारी शुरू कर दी है। कुछ ग्राहक सोने कीमत कम होने के कारण बुधवार को खरीदारी व बुकिंग की।
बता दें कि धनतेरस को हिंदू धर्म में खरीदारी के लिए बेहद शुभ माना जाता है। परंपरा के अनुसार, लोग इस दिन सोना-चांदी, बर्तन, वाहन, इलेक्ट्रॉनिक सामान और अन्य उपयोगी वस्तुओं की खरीदारी करते हैं।
विज्ञापन
डीपी ज्वेलर्स के प्रोपराइटर प्रमोद सराफ ने बताया कि सोने के भाव कम होने के कारण लोग धनतेरस पर खरीदारी कर रहे हैं बताया कि पिछले वर्ष 45 से 50 करोड़ का जनपद में सोना चांदी हीरा की लोगों ने धनतेरस पर खरीदारी की थी।
इस वर्ष 75 करोड़ से अधिक खरीदारी होने की उम्मीद है। बताया कि प्रत्येक खरीदारी पर एक निश्चित उपहार दिया जा रहा है।
बर्तन कारोबारी अंकित बरनवाल ने बताया कि पिछले वर्ष पूरे जिले में करीब 12 से 15 करोड़ का धनतेरस पर कारोबार हुआ था। इस शुक्रवार के दिन धनतेरस पड़ने के कारण 20 से 25 करोड़ कारोबार होने की संभावना जताई है। बताया कि पिछले दो-तीन वर्षों से स्टील के बजाय ग्राहक पीतल, तांबा व फूल की खरीदारी कर रहे हैं क्योंकि इस पर रिटर्न अच्छा मिल जाता है।
इलेक्ट्रॉनिक कारोबारी अखिलेश वर्मा ने बताया कि जिले में मेरे जैसा छोटा व्यापारी पिछले वर्ष करीब 20 लाख का कारोबार किया था।
इस वर्ष उससे अधिक होने की उम्मीद है। हालांकि इस वर्ष महंगाई और मेटल का रेट बढ़ने के कारण असर पड़ा है। बताया कि ऑनलाइन का इलेक्ट्रॉनिक पर कुछ खास असर नहीं पड़ा है। गीजर की डिमांड ज्यादा हो रही है।