फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   CC cameras will be installed at major intersections of UP-Bihar border and all circles of the district

Ballia News: यूपी-बिहार बार्डर व जिले के सभी सर्किल के प्रमुख चौराहों पर लगेंगे सीसी कैमरे

Mon, 13 Mar 2023 11:44 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 13 Mar 2023 11:44 PM IST
विज्ञापन
CC cameras will be installed at major intersections of UP-Bihar border and all circles of the district
जनपद की कानून व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने के लिए यूपी-बिहार बार्डर व सभी सर्किल के प्रमुख स्थानों पर सीसी कैमरे लगाने की कवायद चल रही है। इससे शराब पशु तस्करी, बाइक चोरी सहित अन्य आपराधिक गतिविधियों पर काफी हद तक अंकुश लगेगा। बिहार से सटा जिला होने के कारण आए दिन बदमाश आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे बेखौफ होकर निकल जाते हैं। उनकी पहचान मुश्किल हो जाती है।
विज्ञापन

एसपी राज करन नय्यर ने सभी क्षेत्राधिकारियों से अपने क्षेत्र में सीसी कैमरे लगाने वाले स्थानों की सूची उपलब्ध करवाने का निर्देश दिया है। एक सर्किल में आधा दर्जन कैमरे लगाए जाएंगे। कैमरा लगाने पर करीब पांच लाख से ऊपर खर्च होंगे। यूपी-बिहार के बार्डर व कुछ अन्य स्थानों के कैमरे सर्विलांस सिस्टम से जुड़ेंगे, जिला मुख्यालय पर बैठे आला अधिकारी हर गतिविधि पर नजर रखेंगे। शुरुआत में जिले के प्रवेश द्वार, बिहार बार्डर, शहर के प्रवेश द्वार व भीड़ वाले स्थानों पर कैमरे लगाए जाएंगे। ताकि आपराधिक घटनाएं या किसी प्रकार की अप्रिय गतिविधियां होने पर उन स्थानों के सीसीटीवी कैमरा के फुटेज के आधार पर छानबीन की जा सके। कैमरे लगने के बाद किसी भी आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन

सदर तहसील के नरही थाने के भरौली गोलम्बर सीमा पर दो, चितबड़ागांव थाने के चितबड़ागांव तिराहा पर दो व फेफना थाना के फेफना चौराहे पर दो कैमरा लगाए जाएंगे। इसी तरह अन्य सर्किलों में भी स्थानों का चयन चल रहा है। विभाग कम खर्च में अधिक से अधिक स्थानों पर ज्यादा कैमरे लगाने की योजना बना रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जनपद के सभी सर्किल में सुरक्षा की दृष्टि से सीसी कैमरे लगाने की तैयारी चल रही है। पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी सीओ से कैमरा लगाने वाले स्थानों की सूची मांगी गई है। इससे आपराधिक घटनाओं पर काफी हद तक अंकुश लगाने में मदद मिलेगी। -दुर्गा प्रसाद तिवारी, अपर पुलिस अधीक्षक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed