फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Case filed against two then secretaries

दो तत्कालीन सचिवों पर मुकदमा दर्ज

Tue, 01 Oct 2019 11:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 01 Oct 2019 11:18 PM IST
विज्ञापन
Case filed against two then secretaries
बैरिया। वर्ष 2002-03 से वर्ष 2005-06 की अवधि में दस्तावेज गायब करने करने के आरोप में दो ग्राम पंचायत सचिवों के खिलाफ दोकटी थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है। ग्राम पंचायत मुरारपट्टी के तत्कालीन सचिव नलकूप चालक त्रियुगी नारायण सिंह और रामपुर ग्राम पंचायत के तत्कालीन सचिव नलकूप चालक प्रमोद कुमार श्रीवास्तव के खिलाफ बीडीओ की तहरीर पर एफआईआर दर्ज किया गया हैै। जबकि बैरिया ब्लॉक क्षेत्र 30 तत्कालीन सचिवों के खिलाफ मुकदमा दर्ज के लिए बीडीओ की ओर से तहरीर दी गई है।
विज्ञापन

संपूर्ण ग्रामीण रोजगार योजना के तहत मजदूरों को काम के बदले अनाज देने के मामले में ईओडब्ल्यू की ओर से जांच जारी है। इस मामले में कई तत्कालीन सचिवों की ओर से दस्तावेज उपलब्ध नहीं कराने के कारण ईओडब्ल्यू की ओर से उनके खिलाफ कार्रवाई करने के लिए अधिकारियों को अवगत कराया गया था। इसके बाद जिलाधिकारी ने सभी बीडीओ को दस्तावेजों के कस्टोडियन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने का निर्देश दिया था। इस बाबत क्षेत्राधिकारी बैरिया उमेश कुमार ने बताया कि दोकटी थाने में दो कर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है जबकि बैरिया थाने में 30 तत्कालीन सचिवों के खिलाफ तहरीर है, जल्द ही मुकदमा दर्ज होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed