फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Break on the bid announcement

घोषणा से दावेदारी पर विराम

Sun, 08 Jan 2017 11:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,बलिया
ब्यूरो/अमर उजाला,बलिया Updated Sun, 08 Jan 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
Break on the bid announcement
बसपा का भाईचारा सम्मेलन आयोजित करने से पूर्व रैली निकाली गई।
विधानसभा चुनाव के मद्देनजर बसपा सुप्रीमो मायावती ने रविवार को 101 प्रत्याशियों की चौथी सूची जारी कर दी है। इसमें अधिकांश सीटें पूर्वांचल की हैं। सूची जारी होने से अब तक असमंजस रहे कार्यकर्ताओं के अब खुल कर प्रचार करने का रास्ता जहां साफ हो गया है। वहीं टिकट की उम्मीद में सक्रिय लोगों की दावेदारी पर भी विराम लग गया है।
विज्ञापन


जनपद में सात विधानसभा सीटों में बेल्थरारोड विधानसभा सीट आरक्षित है, जबकि अन्य सीटें सामान्य श्रेणी की हैं। 2012 के विधानसभा चुनाव में रसड़ा विधानसभा सीट पर ही पार्टी के प्रत्याशी उमाशंकर सिंह को जीत हासिल हुई थी। पिछले चुनाव से सबक लेते हुए पार्टी ने इस बार पूरी तैयारी कर रखी है। सात विधानसभा सीटों में फेफना से अभिराम सिंह दारा, रसड़ा से उमाशंकर सिंह, बैरिया से जवाहर प्रसाद वर्मा, बांसडीह से शिवशंकर चौहान, बलिया सदर से रामजी गुप्ता साथी, बेल्थरारोड से घूरा राम, सिकंदरपुर से राजनारायण यादव को विधानसभा प्रभारी बनाया गया था।
विज्ञापन


चुनाव को लेकर प्रभारी अपने-अपने क्षेत्रों में तैयारी में लगे हुए थे। फिर भी प्रत्याशियों के नाम की औपचारिक घोषणा न होने से आम कार्यकर्ता खुल कर प्रचार नहीं कर पा रहे थे। बहरहाल रविवार को जिले की सभी सीटों पर प्रत्याशियों की औपचारिक घोषणा कर बसपा ने दूसरे दलों पर जहां दबाव बढ़ा दिा है वहीं अपने कार्यकर्ताओं को प्रचार के लिए अतिरिक्त समय दे दिया है। जोनल कोआर्डिनेटर मदन राम का कहना है कि विधान
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed