फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Boy and girl died in road accidents

अलग अलग सड़क हादसे में बालक व बालिका की मौत

Mon, 17 Jan 2022 10:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 17 Jan 2022 10:57 PM IST
विज्ञापन
Boy and girl died in  road accidents
बलिया। दोकटी थाना क्षेत्र के धतुरी टोला गांव स्थित हनुमान मंदिर मार्ग पर सोमवार को साइकिल चलाते बालकों को पिकअप वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में एक की मौके पर मौत हो गई वहीं दूसरा ट्रामा सेंटर बलिया में जीवन व मौत से जूझ रहा है। उधर, चितबड़ागांव थाना क्षेत्र के कारो गांव में ट्रैक्टर के धक्के से बालिका घायल हो गई। परिजन उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल ले आए जहां इलाज के दौरान बालिका ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

चितबड़ागांव थाना क्षेत्र के कारो गांव निवासी नीतू 10 डेरा पर से अपने घर जा रही थी। इसी बीच ईंट लादकर जा रहे ट्रैक्टर ने धक्का मार दिया, जिससे वह घायल हो गई। परिजनों ने निजी चिकित्सक से इलाज कराया और फिर जिला अस्पताल लेकर पहुंचे जहां उपचार के दौरान नीतू ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

जयप्रकाश नगर। दोकटी थाना क्षेत्र के धतुरी टोला गांव में स्थित हनुमान मंदिर मार्ग पर सोमवार को दो भाई पवन यादव 5 व यश यादव 7 पुत्रगण कन्हैया यादव साइकिल चलाते हुए खेल रहे थे। इसी दौरान रास्ते से गुजर रही पिकअप की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने दोनों बालकों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनबरसा ले गए जहां चिकित्सकों ने पवन यादव को मृत घोषित कर दिया जबकि यश का प्राथमिक उपचार करते हुए स्थिति गंभीर देख जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। यश का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। वहीं इसकी सूचना गांव में मिलते ही कोहराम मच गया तथा मां दुर्गावती देवी व दादी का रोते रोते बुरा हाल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed