योगी सरकार पर बीजेपी विधायक ने उठाए सवाल, पूर्वांचल एक्सप्रेस को लेकर कही ये बात
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधायक सिंह ने प्रमुख सचिव अवनीश कुमार अवस्थी की ओर से पूर्वांचल एक्सप्रेस को लेकर दिए प्रेसनोट के संबंध में बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सरकार से भूल हुई है और बलिया की उपेक्षा को लेकर वे मुख्यमंत्री से बात करेंगे। बता दें कि यूपीडा के चेयरमैन अवनीश कुमार अवस्थी ने प्रेस नोट जारी किया था।
प्रेस नोट में पूर्वांचल एक्सप्रेस वे को गाजीपुर तक ही बनाने की बात कही गई है। सुरेन्द्र सिंह ने कहा बलिया की हर सरकार में उपेक्षा हुई है, चाहे वह कोई भी सरकार रही हो। विधायक ने कहा मैं महराज जी (योगी आदित्यनाथ) से बात करूंगा कि बलिया को भी एक्सप्रेसवे से जोड़ा जाये।