फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Bike rider killed

फार्चूनर की टक्कर से बाइक सवार की मौत

Sun, 27 Mar 2016 12:02 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, बलिया
ब्यूरो अमर उजाला, बलिया Updated Sun, 27 Mar 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
Bike rider killed
फार्चूनर की टक्कर से बाइक सवार की मौत
राष्ट्रीय राजमार्ग 31 अंतर्गत दुबहर सीएचसी के सामने शनिवार की दोपहर बाइक और फार्चुनर गाड़ी की आमने-सामने की टक्कर हो गई। जिससे बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने पुलिस के सहयोग से घायल युवक को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना से नाराज ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया। बलिया-बैरिया राष्ट्रीय राजमार्ग 31 पर लगभग एक घंटे तक आवागमन बाधित रहा।
विज्ञापन



हल्दी थाना क्षेत्र के हल्दी पश्चिम टोला निवासी दीपक सिंह (20) अपने पिता हृदयानंद कुंवर को सुबह ट्रेन पर चढ़ाने के लिए जिला मुख्यालय आया हुआ था। पिता को ट्रेन पर बैठाने के बाद वह बाइक से घर वापस हो रहा था। अभी दुबहर सीएचसी के समीप पहुंचा ही था। इसी बीच बैरिया के तरफ बलिया आ रही फार्चुनर गाड़ी से आमने-सामने टक्कर हो गई। जिससे बाइक सवार दीपक करीब 15 फीट ऊपर हवा में उछलकर काफी दूर जा गिरा।
विज्ञापन


आसपास के लोगों ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया । जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण के लिए भेज दिया। उधर फार्चुनर गाड़ी के चालक घटना के बाद अपने वाहन को लेकर भागने में सफल रहा। इस घटना से नाराज ग्रामीणों ने एनएच-31 को दोपहर में चक्काजाम कर दिया।  जाम की सूचना पर जिला मुख्यालय से पहुंचे सीओ सिटी के सी सिंह सहित अन्य पुलिस कर्मी मौके पर पहुंच गए और सड़क जाम कर रहे लोगों को समझाने-बुझाने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद किसी तरह चक्काजाम समाप्त हो गया। पुलिस ने बताया कि घटना के बाद फरार फार्चुनर को पकड़ा जाएगा। जाम करने वालों में अनिल कुमार सिंह, विनोद कुमार पांडेय, महेश सिंह, सुनील यादव, दिवाकर राम, उपेंद्र प्रसाद, शिवमुनी गुप्ता, अरविंद सिंह, राहुल, सोनू, रोहित आदि मौजूद रहे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed