{"_id":"696e91e3c2a402e12b012e94","slug":"bhojpur-defeated-rohtas-4-2-to-enter-the-final-ballia-news-c-190-1-bal1001-156179-2026-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: भोजपुर ने रोहतास को 4-2 से हराकर फाइनल में किया प्रवेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: भोजपुर ने रोहतास को 4-2 से हराकर फाइनल में किया प्रवेश
विज्ञापन
नरही क्षेत्र के गोविंदपुर में चल रहे राज्य स्तरीय फुटबाल प्रतियोगिता के दौरान गेंद को मारता खि
नरहीं। यंग स्टार फुटबॉल क्लब गोविंदपुर की ओर से आयोजित राज्यस्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता के छठे दिन दूसरा सेमीफाइनल खेला गया। पुराना भोजपुर ने ट्राईब्रेकर में रोहतास को 4-2 से पराजित कर फाइनल में अपना स्थान पक्का कर लिया।
मंगलवार को प्रतियोगिता का फाइनल मैच बलिया व पुराना भोजपुर (बिहार) के बीच खेला जाएगा।राज्यस्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता के छठे दिन के दूसरे सेमीफाइनल मैच के मुख्य अतिथि बक्सर के राजद नेता राजेश यादव ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच शुभारंभ कराया। दूसरा सेमीफाइनल मैच कस्तूरबा फुटबॉल क्लब पुराना भोजपुर और सूर्योदय फुटबॉल क्लब रोहतास बिहार के बीच खेला गया। मैच शुरू होने के 5वें मिनट में भोजपुर टीम के अभय शर्मा ने पहला गोल किया।
रोहतास टीम के मुलायम यादव ने उम्दा खेल का प्रदर्शन करते हुए 20वें मिनट गोल दाग कर टीम को बराबरी पर ला दिया। इसके बाद मुकाबला काफी रोमांचक हो गया। भोजपुर के सन्नी ओझा ने 52वें मिनट में गोल कर टीम को बढ़त दिला दी। रोहतास टीम के मुलायम यादव ने 72वें मिनट में दूसरा गोल कर टीम को फिर बराबरी पर ला दिया।
विज्ञापन
मैच समाप्त होने तक दोनों टीमें 2-2 की बराबरी पर थीं। नतीजे के लिए दस मिनट अतिरिक्त खेल दिया गया। उसमें में भी कांटे का मुकाबला हुआ और दोनों टीमें कोई गोल नहीं कर सकीं। निर्णायक मंडल ने ट्राई ब्रेकर का सहारा लिया। इसमें पुराना भोजपुर ने रोहतास को 4-2 से पछाड़ कर फाइनल का टिकट पक्का कर लिया।
रेफरी की भूमिका में हारिश अली, हरेराम, मुबारक रहे। कमेन्ट्री विमलेश यादव ने की। इस मौके पर विजय शंकर राय, प्रभुदयाल निषाद, सुदामा, सोनू श्रीवास्तव, दीपू राय, गोविन्द आदि उपस्थित रहे।