{"_id":"6341c0fe2e4d053be5427390","slug":"additional-commissioner-set-up-investigation-on-the-complaint-of-the-members-ballia-news-vns6780922134","type":"story","status":"publish","title_hn":"सभासदों की शिकायत पर अपर आयुक्त ने बैठाई जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सभासदों की शिकायत पर अपर आयुक्त ने बैठाई जांच
विज्ञापन
बलिया। नगर पालिका के सभासदों की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए आजमगढ़ मंडल के अपर आयुक्त हंसराज ने मामले की जांच कर कार्रवाई करने का निर्देश मुख्य राजस्व अधिकारी अनिल अग्निहोत्री को दिया है।
एडिशनल कमिश्नर ने अपने पत्र उल्लेख किया है कि नगरपालिका के सभासद अमित दूबे के नेतृत्व में सभासदों का प्रतिनिधिमंडल मिला था। ईओ सत्य प्रकाश सिंह और चेयरमैन अजय कुमार पर गंभीर आरोप लगाए थे। इसके साथ ही बोर्ड की बैठक में किसी भी प्रस्ताव के पास न होने पर भी गलत तरीके से ईओ द्वारा जिलाधिकारी को प्रस्ताव पास होने का प्रमाणपत्र दिया गया है।
बीते तीन अक्टूबर को सभासदों ने नगर पालिका के अध्यक्ष एवं अधिशासी अधिकारी के भ्रष्टाचार और तानाशाही रवैया के विरुद्ध आजमगढ़ जाकर मंडलायुक्त को ज्ञापन सौंपा था। आरोप लगाया था कि बीते 22 सितंबर को हुई बोर्ड की बैठक अध्यक्ष अजय कुमार के अचानक चले जाने से निरस्त कर दी गई थी। उसके बाद भी अधिशासी अधिकारी सत्य प्रकाश सिंह ने जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल को भ्रमित करने का प्रयास किया। यह झूठी सूचना दी कि बोर्ड की बैठक में छह प्रस्ताव को पास कर दिया गया है, जो की सरासर गलत है।