फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   A three-hour storm and rain caused power outages in 150 villages for more than six hours.

Ballia News: 3 घंटे तक आंधी-बारिश से 150 गांवों में 6 घंटे से ज्यादा ठप रही बिजली

Sat, 30 May 2026 01:01 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 30 May 2026 01:01 AM IST
विज्ञापन
A three-hour storm and rain caused power outages in 150 villages for more than six hours.
नगर के कदम चौराहा से धरनीपुर जाने वाले मार्ग पर पांडेयपुर गांव के समीप सड़क के किनारे गिरा पेड़
बलिया। जिले में शुक्रवार की सुबह करीब सात बजे आसमान में काले बादल छाने से अंधेरा छा गया। इस दौरान करीब 30-40 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से आंधी ची। कुछ देर बाद तेज बारिश होने लगी। यह हालात 3 घंटे तक रहे। बारिश से मौसम में करीब 9 डिग्री तक गिरावट दर्ज की गई। मौसम सुहाना हो गया।
विज्ञापन

बारिश से गांव की पगडंडी कीचड़ व शहर के निचले इलाकों में जलभराव हो गया। इस दौरान करीब 150 गांवों की बिजली आपूर्ति करीब 6 घंटे तक ठप रही। शहर के बालेश्वर मंदिर मार्ग, जापलिनगंज, आनंद नगर, आवास विकास कालोनी, टैगोर नगर आदि मोहल्ले में सड़कों पर घंटों पानी जमा रहा। बारिश के बाद किसान खेतों की जोताई की तैयारी में है। उद्योग विभाग के कंपनी बाग में एक विशालकाय पेड़ गिर गया। बिजली विभाग की माने तो कई जगहों पर तारों पर पेड़ की डालियां गिरने से सप्लाई व्यवस्था पर असर पड़ा है। अधीक्षण अभियंता इं. विनोद कुमार जायसवाल ने बताया कि दोपहर तक हर क्षेत्रों में सप्लाई व्यवस्था दुरूस्त कर ली गई थी। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 27.5 व न्यूनतम 21.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बृहस्पतिवार को अधिकतम 36 व न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस था। मौसम विशेषज्ञ प्रो. सुरेश सिंह ने बताया कि अभी मौसम इसी तरह बना रहेगा। तेज हवा संग बारिश का अनुमान है।
विज्ञापन

-------
24 घंटे में फिर आंधी-पानी का अलर्ट
प्रशासन ने फिर 24 घंटे के अंदर आंधी व बारिश का अलर्ट जारी किया है। अपर जिलाधिकारी अनिल कुमार ने बताया कि जनपदों में अलग-अलग स्थानों पर गरज के साथ बारिश, भारी बारिश, तेज हवाएं गति 80-90 किमी प्रति घंटे चलने के साथ ही ओलावृष्टि होने की संभावना। इसके लिए मौसम विभाग की तरफ से रेड अलर्ट जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
बारिश खेती के लिए लाभकारी, खरीफ की तैयारी में जुटे किसान
बेल्थरारोड। कृषि विशेषज्ञ एसएन सिंह ने बताया कि यह बारिश किसानों के लिए बेहद लाभकारी है। खेतों में नमी बनने से जुटाई आसान होगी और ढैंचा की सिंचाई का काम स्वत: हो जाएगा। धान की नर्सरी डाल चुके किसानों को भी इस बारिश से फायदा मिलेगा। उन्होंने बताया कि बारिश के बाद मिट्टी नरम होने से ट्रैक्टर और हल चलाने में डीजल व मेहनत दोनों की बचत होती है। सब्जियों को प्राकृतिक पानी से लाभ मिलेगा। किसानों ने इस बारिश को खरीफ सीजन के लिए शुभ संकेत बताया है। संवाद
-------
बारिश से सड़कों की सूरत बिगड़ी: इंदरपुर। ढेकवारी किशोरगंज मार्ग पर गड्ढों में जगह-जगह पानी ठहरने से लोगों को भारी कठिनाई का सामना करना पड़ा। ताड़ी बड़ागांव से वीरचंद्रहां तक जाने वाला रास्ता भी कीचड़ युक्त हो गया। रास्ते पर फैले कीचड़ से बाइक सवार फिसल कर गिरते रहे। वहीं, पैदल आने जाने वालों को भी काफी कठिनाई हुई। व्यवसायिक कार्य में लगे ट्रैक्टरों ने भी सड़कों को गड्ढों में तब्दील कर दिया है। संवाद
------
गांव की गलियों में कीचड़
बैरिया। तहसील क्षेत्र में बारिश के बाद किसान खेतों की जोताई करने में लग गए। हल्की बरसात से जहां एक तरफ गांव की गलियों और रास्तों में कीचड़ फैल गया है। कोटवा निवासी किसान हृदयानंद सिंह ने बताया कि खेतों में अब तक हल नहीं लग रहा था। बरसात से खेत नरम हुए हैं। बरसात रुकते ही किसान अपने खेतों में जुट जाएंगे। इब्राहिमाबाद के युवा किसान धनंजय सिंह ने बताया कि एकमात्र जिन लोगों ने विलंब से मक्का की खेती की है, उनके लिए यह बरसात थोड़ा नुकसान दे होगा। संवाद

------
प्याज की फसल को नुकसान
दया छपरा। बारिश के कारण जिन किसानों का खेत में प्याज की फसल पड़ी हुई थी वह प्याज बर्बाद हो सकती है। किसान मिंटू वर्मा ने बताया कि खेतों में प्याज की फसल लगभग पक चुकी है जिसे खुदाई करना शेष है। बारिश खेत में प्याज सड़ने का अंदेशा बढ़ गया है। अब इस प्याज का भंडारण नहीं होगा। कारण कि प्याज सड़ने लगेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed