{"_id":"57-128155","slug":"Ballia-128155-57","type":"story","status":"publish","title_hn":"मारपीट में दो महिला समेत चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मारपीट में दो महिला समेत चार घायल
Ballia
Updated Sun, 27 Apr 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेल्थरारोड। उभांव थाना क्षेत्र के चैनपुर गांव में शुक्रवार की शाम पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर लाठियां चटकीं। इस दौरान हुई मारपीट में दो महिला समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीयर पहुंचाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने दो लोगों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। चैनपुर ग्राम में दो पक्षों के बीच काफी दिनों से पुरानी रंजिश चल रहा था। शुक्रवार की शाम किसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी होने लगी। मामले ने तूल पकड़ लिया और दोनों पक्ष लाठी-डंडे से लैस हो आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों के बीच मारपीट होने लगी। इसमें एक पक्ष की सुगिया (60) और दूसरे पक्ष के विनय कुमार (35) , उनकी पत्नी निर्मला (30), अंश (8) गंभीर रूप से घायल हो गए। सीएचसी सीयर पर प्राथमिक इलाज के बाद विनय और अंश कुमार को गंभीरावस्था के चलते जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन