फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Orders issued to investigate transformer damage.

Ballia News: ट्रांसफाॅर्मर क्षतिग्रस्त होने की जांच के आदेश

Sun, 30 Aug 2026 01:57 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 30 Aug 2026 01:57 AM IST
विज्ञापन
Orders issued to investigate transformer damage.
पूर। ग्राम पूर के पहराजपुर उपकेंद्र के अंतर्गत स्थापित 250 केवीए का ट्रांसफाॅर्मर 25 अगस्त को क्षतिग्रस्त होने के मामले में निगम ने जांच के आदेश दिए हैं। मामले में अवर अभियंता जियाउद्दीन आलम की कार्यशैली और रखरखाव को लेकर भी शिकायतें सामने आई हैं।
विज्ञापन

उपखंड अधिकारी, विद्युत वितरण उपखंड तृतीय सुखपुरा को भेजे आदेश में ट्रांसफाॅर्मर क्षतिग्रस्त होने के वास्तविक कारण और घटना के समय की जांच करने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन

पूर्व में ट्रांसफॉर्मर क्षतिग्रस्त होने की घटनाओं की भी जानकारी मांगी गई है। जांच में अवर अभियंता की 25 अगस्त से अब तक की उपस्थिति, प्रभार सौंपने की स्थिति तथा ड्यूटी के दौरान नशे में रहने और उपभोक्ताओं या कर्मचारियों से दुर्व्यवहार के आरोपों की भी जांच होगी। एक्सईएन इं. ऋषिकेश सिंह यादव ने बताया कि जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed