फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   SP's version of development was 'One District, One Mafia', whereas the 'double-engine' government's goal is 'One District, One Medical College': Yogi.

सपा का विकास था ‘वन डिस्ट्रिक्ट, वन माफिया’, डबल इंजन सरकार का लक्ष्य ‘वन डिस्ट्रिक्ट, वन मेडिकल कॉलेज’ : योगी

Sun, 30 Aug 2026 01:59 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 30 Aug 2026 01:59 AM IST
विज्ञापन
SP's version of development was 'One District, One Mafia', whereas the 'double-engine' government's goal is 'One District, One Medical College': Yogi.
बांसडीह विधानसभा के गलाफरपुर आयोजित जनसभा को संबो​धित करते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। सूचना वि - फोटो : Archive
बांसडीह। बाढ़ पीड़ितों को राहत किट वितरित करने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश ने बीते वर्षों में विकास, सुशासन और कानून व्यवस्था के क्षेत्र में नई पहचान बनाई है। पिछली सरकारों के कार्यकाल में जहां प्रदेश अपराध और माफियाओं के लिए बदनाम था, वहीं आज विकास और निवेश के नए केंद्र के रूप में उभर रहा है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने सपा सरकार पर कटाक्ष करते हुए कहा, “सपा का विकास वन डिस्ट्रिक्ट, वन माफिया था, जबकि डबल इंजन सरकार का विकास वन डिस्ट्रिक्ट, वन मेडिकल कॉलेज है।” उन्होंने कहा कि आज प्रदेश में स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़क, बिजली और अन्य आधारभूत सुविधाओं के क्षेत्र में तेजी से काम हो रहा है। सरकार का प्रयास है कि विकास का लाभ समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचे।
विज्ञापन


योगी ने आरोप लगाया कि समाजवादी पार्टी के शासनकाल की नीतियों और संरक्षण में पनपे अपराधियों ने उत्तर प्रदेश को लंबे समय तक बीमारू प्रदेश बनाए रखा। उस समय गरीब, असहाय और कमजोर लोगों के अधिकारों पर दबंगों और माफियाओं का कब्जा रहता था। आज परिस्थितियां बदल चुकी हैं। प्रदेश में कानून का राज स्थापित हुआ है और माफिया व अपराधियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अच्छी सरकार और सही नेतृत्व चुनने का परिणाम है कि उत्तर प्रदेश में विकास की धारा लगातार आगे बढ़ रही है। प्रदेश निवेश, उद्योग, इंफ्रास्ट्रक्चर और रोजगार के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है। मुख्यमंत्री ने जनता से विकास और सुशासन के अभियान को निरंतर आगे बढ़ाने की अपील की।


अपराधियों को सख्त चेतावनी देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि बेटियों और व्यापारियों की सुरक्षा में सेंध लगाने वालों के लिए प्रदेश में दो ही रास्ते हैं—एक जेल और दूसरा जहन्नुम। उन्होंने कहा कि किसी भी अपराधी को कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने की छूट नहीं दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed