फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   पुरानी के लिए राज्यकर्मियों ने निकाली बाइक जुलूस

पुरानी के लिए राज्यकर्मियों ने निकाली बाइक जुलूस

Thu, 17 May 2018 12:13 AM IST
Updated Thu, 17 May 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
पुरानी के लिए राज्यकर्मियों ने निकाली बाइक जुलूस
बलिया।
विज्ञापन

कर्मचारी शिक्षक संयुक्त मोर्चा के आह्वान पर राज्य कर्मचारियों ने बुधवार को बाइक जुलूस निकाला। कलेक्ट्रेट पर पहुंचकर राज्य कर्मचारियों ने पुरानी पेंशन नीति बहाल करने सहित विभिन्न मांगों का मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। इस मौके पर मोर्चा के अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह ने कहा कि यह रैली सरकार के ध्यानाकर्षण के लिए निकाली गई है। इसके उपरांत, यदि सरकार कर्मचारियों की मांग पर सकारात्मक निर्णय नहीं लेती है तो प्रदेश के समस्त कर्मचारी सात और आठ जून को कार्य बहिष्कार करेंगे। इसके बाद भी अगर स्थिति में सुधार नहीं हुआ तो राज्य कर्मचारी अनिश्चितकालीन आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। सिंह ने बताया कि फार्मासिस्ट, लैब टेक्निशियन, लेखा और लेखा परीक्षक, आप्टोमैट्रिक के ग्रेड पे बढ़ाए जाए। इसके साथ पुरानी पेंशन लागू करते हुए सातवां वेतन आयोग लागू किया जाए। उन्होंने कहा कि तत्कालीन मुख्य सचिव राहुल भटनागर एवं प्रतिनिधिमंडल के साथ हुए समझौते को लागू किया जाए। इस मौके पर अनिल कुमार गुप्ता, देवप्रकाश सिंह, उमेश सिंह, कौशल कुमार उपाध्याय, संजय कुमार भारती, मलय पांडेय, वीरेंद्र राम, अरुण सिंह, मंगल पांडेय, रणधीर सिंह, रणजीत यादव, छोटेलाल प्रसाद, बब्बन यादव सहित दर्जनों कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed