फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   बलात्कार करने के प्रयास मामले में अभियुक्त को चार वर्ष का सश्रम कारावास

बलात्कार करने के प्रयास मामले में अभियुक्त को चार वर्ष का सश्रम कारावास

Fri, 23 Mar 2018 11:23 PM IST
Updated Fri, 23 Mar 2018 11:23 PM IST
विज्ञापन
बलात्कार करने के प्रयास मामले में अभियुक्त को चार वर्ष का सश्रम कारावास
बलात्कार के प्रयास के मामले में सुनवाई करते हुए अपर सत्र न्यायाधीश चतुर्थ बीके लाल की अदालत ने आरोपी को चार साल के सश्रम कारावास तथा पांच हजार रुपये अर्थदंड से दंडित किया। मामला थाना हल्दी अंतर्गत एक गांव का है। पीड़िता ने तहरीर में आरोप लगाया था कि 23 अगस्त 2014 को समय करीब दो बजे शाम को अपने घर में थी। इसी बीच मेरे ही गांव के भोला यादव मेरे घर में घुस गया और मेरे साथ कुकृत्य करने की नीयत से मुझे पटक दिया। मेरे द्वारा शोर करने पर आसपास के लोग आ गए, तब तक भोला मुझे जान से मारने की धमकी देते हुए भाग खड़ा हुआ। उपरोक्त मामले में थाना द्वारा मुकदमा दर्ज न होने की स्थिति में पीड़िता ने न्यायालय का दरवाजा खटखटाया। न्यायालय के आदेशोपरांत आरोपी के खिलाफ थाने में मुकदमा दर्ज हुआ। दौरान विवेचना आरोपी को विवेचक ने दोषी पाया और आरोपपत्र न्यायालय में दाखिल किया। उपरोक्त मामले में सुनवाई करते हुए कोर्ट ने चार वर्ष के सश्रम कारावास तथा पांच हजार रुपये के अर्थदंड से दंडित किया। अर्थदंड न अदा करने की स्थिति में पांच माह अतिरिक्त साधारण कारावास का दंड भुगतना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed