{"_id":"5baa7c37867a557eb6032290","slug":"41537899575-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पास्को एक्ट बच्चों के लिये सुरक्षा कवच: पूनम कर्णवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पास्को एक्ट बच्चों के लिये सुरक्षा कवच: पूनम कर्णवाल
Updated Tue, 25 Sep 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पाक्सो एक्ट बच्चों के लिये सुरक्षा कवच: पूनम कर्णवाल
बलिया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में मंगलवार को प्राथमिक विद्यालय मिड्ढा पर विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न कानूनों की जानकारी देते हुए पाक्सो एक्ट के बारे में लोगों को जानकारी दी गई।
इस अवसर पर प्राधिकरण की सचिव पूनम कर्णवाल ने पाक्सो एक्ट की जानकारी देते हुए बताया कि पाक्सो एक्ट बच्चों के लिए सुरक्षा कवच है, वही अपराधियों के लिये कानून का भय। कहा कि बच्चों की सुरक्षा के लिये तो कानून है, लेकिन सबसे पहले बच्चों की सुरक्षा के लिये आपका प्रयास जरूरी है। बच्चों की सुरक्षा की जिम्मेदारी हम सभी की है। उन्होंने विभिन्न कानूनों की जानकारी देते हुए कहा कि आठ दिसंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत दीवानी न्यायालय परिसर में लग रहा है। जिसमें बिजली चोरी, चेक बाउंस, वेतन संबंधित विवाद, सेवानिवृत्ति लाभों से संबंधित मामले सुलह समझौते के आधार पर निस्तारित किए जाएंगे। इस मौके पर बीडीओ राजेश यादव, प्रधान श्वेता सिंह, सचिव रविभूषण सिंह, प्रधानपति प्रवीण कुमार सिंह कांकुड़ी, अखिलेश गोंड, अजय चौबे सहित सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।