फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   सुरक्षा के मामले में असुरक्षित है राजकीय बालिका गृह

सुरक्षा के मामले में असुरक्षित है राजकीय बालिका गृह

Sun, 12 Aug 2018 12:08 AM IST
Updated Sun, 12 Aug 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
सुरक्षा के मामले में असुरक्षित है राजकीय बालिका गृह
बलिया। मुजफ्फरपुर और देवरिया में बालिका संरक्षण गृह में शोषण के मामले उजागर होने पर ऐसे गृहों में सुरक्षा को लेकर बहस छिड़ी हुई है। इस बीच देवरिया की बालिका गृह से शुक्रवार को सात बच्चियों को बलिया के निधरिया स्थित राजकीय बालिका गृह में शिफ्ट किया गया। लिहाजा अब पहले से ज्यादा चौकन्ना हो गया है प्रशासन । बालिका गृहों पर नजर रखने के लिए प्रशासन ने अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी है। इन तमाम व्यवस्थाओं के बावजूद बलिया के निधरिया स्थित बालिका गृह में असुरक्षा का आलम है। क्योंकि इन सात लड़कियों को यहां आने के बाद मानक से अधिक लड़कियां यहां हो गई हैैं।
विज्ञापन

प्रभारी जिला प्रोबेशन अधिकारी एके पांडेय ने बताया कि कमियों के बीच सबसे ज्यादा परेशानी यहां सुरक्षा को लेकर है। आसपास का इलाका पूरा वीरान है। कभी-कभी अराजक तत्वों का बाहर मंडराना और बगल के गोदाम की दीवार पर बैठना भी परेशानी का सबब बना हुुआ है। शुक्रवार को देवरिया बालिका गृह से सात लड़कियों को यहां शिफ्ट कराया गया। उनके लिए बिस्तर, कपड़ा आदि हर चीजों की व्यवस्था मुकम्मल कर दी गई है। बताया कि बालिका गृह में कुल मानक 50 लड़कियों का है। बावजूद इसमें 57 लड़कियां पहले से थी। अब सात और बढ़ जाने से अब संख्या कुल 64 हो गई है। बताया कि शासन को इसकी क्षमता बढ़ाने की जरूरत है। इसके लिए पत्राचार किया गया है। सुरक्षा की दृष्टि से देखा जाए तो यहां कुल 12 कर्मचारी तैनात हैं, जिसमें छह पुरूष तथा छह महिला होमगार्ड की तैनाती है। ये अंदर की सुरक्षा के लिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed