{"_id":"5c59c221bdec2217fc33e3d4","slug":"181549386273-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वस्थ रहने के लिए रोजाना दांतों की सफाई जरूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वस्थ रहने के लिए रोजाना दांतों की सफाई जरूरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलिया। अमर उजाला और डाबर रेड पेस्ट की ओर से शुरू किया गया काफिला शनिवार को शहर से सटे आरएनके कान्वेंट स्कूल परिखरा मोड़ बलिया पहुंचा। इस दौरान चिकित्सकों की टीम ने बच्चों के दांतों का परीक्षण किया गया। सुबह चिकित्सकों की टीम नगर के ममता शिशु मंदिर गुरुद्वारा रोड बलिया पहुंची जहां 888 बच्चों के दांतों का परीक्षण किया गया। बच्चों के बीच दंत मंजन का वितरण भी किया गया। प्रिसिंपल मनीष कुमार श्रीवास्तव मौजूद रहे। इसके बाद चिकित्सकों की टीम आरएनके कान्वेंट स्कूल परिखरा मोड़ बलिया पहुंची जहां 601 बच्चों के दांतों का परीक्षण किया गया। बच्चों को दांतों की साफ सफाई करने के बारे में बताया गया। साथ ही उनके बीच मंजन का वितरण भी किया गया। इस मौके पर प्रिंसिपल सुरेंद्र वर्मा, आरएन सिंह, दिपेंद्र वर्मा, गौरव सिंह आदि मौजूद रहे।
सिटी डेंटल क्लिनिक सीतापुर के चिकित्सक डॉ. रवि प्रकाश श्रीवास्तव और डाक्टर संतोष कुमार गुप्ता ने कहा कि वर्तमान परिवेश में बच्चे ओरल इंफेक्शन के शिकार ज्यादा हो रहे हैं। इसका कारण फास्ट फूड का ज्यादा सेवन है। इसके प्रति बच्चों और उनके अभिभावकों को जागरूक होने की जरूरत है। बच्चे सुबह उठने के बाद ब्रश कर दांतों की सफाई अवश्य करें। कहा कि स्कूलों में होने वाले रेड पेस्ट डेंटल ब्रिगेड कैंपेन का उद्देश्य ओरल हाइजीन के प्रति बच्चों में जागरूकता लाना है। इस मौके पर शशिकांत तिवारी, संजय पांडेय, मणिशंकर तिवारी, सोनू यादव आदि मौजूद रहे।