फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   पुरानी पेंशन को लेकर शाशन ने दिया सहमति का आश्वासन

पुरानी पेंशन को लेकर शाशन ने दिया सहमति का आश्वासन

Sat, 27 Oct 2018 11:52 PM IST
Updated Sat, 27 Oct 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
पुरानी पेंशन को लेकर शाशन ने दिया सहमति का आश्वासन
बलिया। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के प्रदेश महासचिव अतुल कुमार मिश्रा, प्रदेश उपाध्यक्ष प्रणय सिंह के साथ मंडलीय नेताओं के जनपद आगमन पर संगठन के पदाधिकारियों द्वारा जिले में भव्य स्वागत किया गया।इस दौरान वन विहार में पत्रकारों से वार्ता करते हुए प्रदेश महासचिव श्री मिश्रा ने बताया कि पुरानी पेंशन के साथ अन्य 10 सूत्री मांग को लेकर मुख्य सचिव और संगठन के बीच वार्ता हुई। जिसमें पुरानी पेंशन को लेकर शासन ने सहमति का आश्वासन दिया। शासन ने मांगों को एक माह के भीतर पूरा करने का आश्वासन दिया है। अगर ऐसा नहीं हुआ तो सरकार की वादाखिलाफी को संगठन द्वारा 29 और 30 नवंबर को हड़ताल की जाएगी। उन्होंने कहा कि संगठन का प्रयास रहा है कि कर्मचारियों की समस्या की ओर सरकार का ध्यान आकृष्ट कर निराकरण कराए। कहा कि कोई कर्मचारी कभी हड़ताल के पक्ष में नहीं होता, लेकिन सरकार की संवेदनहीनता ही कर्मचारियों को आंदोलन और हड़ताल के लिए विवश करती है। इस दौरान परिषद के प्रतिनिधि मंडल के साथ संगठन के पदाधिकारियों की बैठक हुई। जिसमें संगठन के पदाधिकारियों ने अपनी समस्या से प्रदेश नेतृत्व को अवगत कराया। इस दौरान अरुण सिंह ने कहा कि संगठन हमेशा कर्मचारियों के हक के लिए संघर्ष करता रहेगा और पुरानी पेंशन लागू कराने के बाद ही दम लेगा। स्वागत के क्रम मेंसंयोजक शंकर नाथ सिंह, सह संयोजक अरुण कुमार सिंह, प्रदेश महासचिव और उपाध्यक्ष के साथ आजमगढ़ मंडल प्रभारी और मऊ जनपद अध्यक्ष का भी स्वागत हुआ। जिसमें राजेश श्रीवास्तव, राजकुमार गौतम, कौशल उपाध्याय, अवधेश सिंह, अजय शुक्ला, योगेंद्र नाथ पांडेय, छोटेलाल प्रसाद, विनोद पांडेय आदि पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed