{"_id":"6ae64c42ffebf121ef0134ef","slug":"students-displayed-creativity-in-the-competition-ballia-news-c-190-1-bal1001-176262-2026-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने दिखाई रचनात्मकता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने दिखाई रचनात्मकता
विज्ञापन
गड़वार। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर शनिवार को क्षेत्र के बनरही स्थित राम प्रवेश सिंह इंटरमीडिएट कॉलेज में व्याख्यान, छायाचित्र एवं अभिलेख प्रदर्शनी के साथ चित्रकला और निबंध प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
क्षेत्रीय पुरातत्व इकाई, वाराणसी (उत्तर प्रदेश राज्य पुरातत्व विभाग, लखनऊ), क्षेत्रीय अभिलेखागार, वाराणसी एवं विद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ सरदार पटेल के चित्र पर पुष्पांजलि के साथ हुआ।
मुख्य अतिथि भाजपा के जिला उपाध्यक्ष संतोष कुमार पांडेय और विशिष्ट अतिथि डॉ. प्रवीण कुमार सिंह, प्रबंधक डीएस मेमोरियल इंटर कॉलेज, रसड़ा ने प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। क्षेत्रीय पुरातत्व इकाई के फोटोग्राफर राजीव रंजन ने प्रदर्शित छायाचित्रों एवं अभिलेखों के बारे में विस्तार से बताया।
विज्ञापन
इस अवसर पर क्षेत्रीय पुरातत्व अधिकारी डॉ. राम नरेश पाल ने अतिथियों को स्मृति चिह्न एवं अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया। आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता में कक्षा 12 के गोपाल राजभर ने प्रथम, आशुतोष कुमार ने द्वितीय और वंदना यादव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
वहीं, निबंध में कक्षा 12 के अंकित शाह प्रथम, कक्षा नौ की ज्योत्सना वर्मा द्वितीय और कक्षा 11 के प्रियांशु यादव तृतीय स्थान पर रहे।