{"_id":"6ae64cda9ac68602de01c7d2","slug":"the-message-of-national-unity-resonated-on-sardar-patels-birth-anniversary-ballia-news-c-190-1-bal1001-176285-2026-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: सरदार पटेल की जयंती पर गूंजा राष्ट्रीय एकता का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: सरदार पटेल की जयंती पर गूंजा राष्ट्रीय एकता का संदेश
विज्ञापन
सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती पर सिकंदरपुर स्थित गंगोत्री देवी इंटर कालेज में उपस्थित छात्र-छ
बलिया। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती शनिवार को जिलेभर में राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में हर्षोल्लास और गरिमामय वातावरण में मनाई गई।
इस अवसर पर कलेक्ट्रेट से लेकर पुलिस लाइंस, थानों, शिक्षण संस्थानों और विभिन्न सामाजिक संगठनों की ओर से कार्यक्रम आयोजित किए गए। कहीं श्रद्धांजलि अर्पित कर राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई गई तो कहीं एकता दौड़ के माध्यम से देश की अखंडता और भाईचारे का संदेश दिया गया।
कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने कहा कि देश की एकता और अखंडता को मजबूत बनाने में सरदार पटेल का योगदान अविस्मरणीय है। उनका जीवन राष्ट्र के प्रति समर्पण और आपसी सद्भाव की प्रेरणा देता है।
सभी अधिकारी-कर्मचारी अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करते हुए राष्ट्रीय एकता और भाईचारे को मजबूत बनाने में योगदान दें। इस मौके पर सीडीओ आलोक कुमार, एडीएम अनिल कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट आसाराम वर्मा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
उधर, एसपी डॉ. ईराज राजा के निर्देशन में रिजर्व पुलिस लाइंस से रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया गया। अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी संजय वर्मा ने हरी झंडी दिखाकर दौड़ को रवाना किया। इसमें पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों, स्वयंसेवी संस्थाओं और आम नागरिकों ने उत्साह के साथ भाग लिया।
इसके अलावा पुलिस लाइंस में एसपी ने सरदार पटेल के चित्र पर माल्यार्पण कर पुलिसकर्मियों को देश की एकता, अखंडता और सुरक्षा बनाए रखने की शपथ दिलाई। जिले के सभी थानों, चौकियों और पुलिस कार्यालयों में भी श्रद्धांजलि एवं शपथ ग्रहण कार्यक्रम हुए।
थाना चितबड़ागांव में पुलिसकर्मियों ने राष्ट्रीय एकता और अखंडता बनाए रखने का संकल्प लिया। सुखपुरा और हल्ती थाने में एकता परेड का सीधा प्रसारण दिखाया गया। इसमें महावीर सिंह इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं आदि ने भाग लिया।
इसी क्रम में एलआईसी रोड स्थित निजी लॉज में पटेल समाज और सर्वसमाज की ओर से सरदार पटेल की जयंती मनाई गई।
मुख्य अतिथि सतीश चंद्र स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्रोफेसर डॉ. शिव प्रसाद सिंह ने कहा कि सरदार पटेल ने अखंड भारत के निर्माण के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया. सिकंदरपुर स्थित गंगोत्री देवी इंटर कॉलेज में भी जयंती राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाई गई। प्रबंधक डॉ. नरेंद्र प्रसाद गुप्ता ने कहा कि सरदार पटेल ने रियासतों का एकीकरण कर अखंड भारत की नींव मजबूत की।
प्रधानाचार्य राजेश गुप्ता ने उनके आदर्शों को जीवन में अपनाने की अपील की। संचालन त्रिलोकी नाथ पांडेय ने किया।