Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   31.5 mm of heavy rain fell overnight; fields became waterlogged.

Ballia News: रात भर हुई 31.5 एमएम झमाझम बारिश, खेतों में भरा पानी

Sun, 01 Nov 2026 01:50 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 01 Nov 2026 01:50 AM IST
विज्ञापन
31.5 mm of heavy rain fell overnight; fields became waterlogged.
कलेक्ट्रेट परिसर में लगा बारिश का पानी। संवाद
बलिया। बंगाल की खाड़ी से उठे अर्नब चक्रवाती तूफान के दो दिनों से लगातार हो रही बारिश के बाद शनिवार को लोगों को राहत मिल गई। शुक्रवार की रात कभी धीमी तो कभी तेज हवा के साथ बारिश का दौर पूरी रात जारी रहा। इससे खेतों में पानी जमा हो गया, वहीं किसानों की खड़ी धान की फसल भी गिर गई। रात में करीब 31.5 एमएम बारिश दर्ज की गई।
विज्ञापन

सुबह बारिश थमने के बाद लोग अपने दिनचर्या में जुट गए। दिन में एकाध बार सूर्यदेव के दर्शन होने से लोगों ने सुकून की सांस ली। दोपहर बाद हल्की हवा के साथ ठंडक ने भी दस्तक दे दिया। शाम को किसान अपने खेतों से पानी निकालने की जुगाड़ में लग गए। हालांकि आसमान में बादलों का डेरा जमा रहा। ऐसे में बीच-बीच में बारिश का भी माहौल बन जा रहा है। बारिश के कारण कई मोहल्लों व निचले इलाकों में पानी जमा हो गया है। शनिवार को अधिकतम तापमान 25.5 व न्यूनतम 20.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 21.5 व न्यूनतम 20.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। मौसम विशेषज्ञ प्रो. सुरेश सिंह ने बताया कि अब मौसम में बदलाव होने की पूरी उम्मीद है। दिन प्रतिदिन साफ होता जाएगा। रविवार को धूप निकलने की संभावना है। दिन के तापमान में बढ़ोतरी होगी। रात में ठंडक का एहसास होगा।
विज्ञापन

अर्नब से 20 फीसद फसल नुकसान , बीमित किसान 72 घंटे में करें शिकायत
बलिया। अर्नव चक्रवाती तूफान के चलते 29 और 30 अक्तूबर को हुई लगातार बेमौसम बारिश से करीब 20 फीसदी फसलों को नुकसान पहुंचा है। किसानों को इस क्षति से राहत दिलाने के लिए कृषि विभाग ने पहल शुरू कर दी है। नुकसान की भरपाई प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना से की जाएगी। विभाग ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत पंजीकृत सभी किसानों से अपील की है कि फसल को नुकसान होने पर निर्धारित 72 घंटे की समयसीमा के भीतर शिकायत अवश्य दर्ज कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपकृषि निदेशक मनीष कुमार सिंह ने बताया कि जिले में धान फसल का कुल क्षेत्रफल 69284 हेक्टेयर है। चक्रवात से अनुमानित क्षति 16 से 20 प्रतिशत संभावित है। कृषि विभाग, लेखपाल एवं फसल बीमा के क्षेत्रीय कर्मचारियों का संयुक्त टीम का गठन कराकर क्षतिपूर्ति हेतु सर्वे कराया जा रहा है। कहा कि समस्त बीमित कृषक फसल क्षति की जानकारी टोल फ्री नं.-14447 एवं वॉट्सऐप चैट बॉट नंबर-7065514447 पर 72 घंटे के अंदर पर फोन करके, अपनी शिकायत दर्ज कराएं। जिससे उनके फसलों की क्षति का सर्वे कराकर बीमा कंपनी के माध्यम से क्षतिपूर्ति दिलाया जा सके।
डीएम के निर्देश पर संयुक्त टीम कर रही सर्वे
फसल क्षति का आकलन करने और प्रभावित किसानों को राहत दिलाने के लिए जिलाधिकारी के निर्देश पर कृषि विभाग, लेखपाल और फसल बीमा कंपनी के क्षेत्रीय कर्मचारियों की संयुक्त टीम गठित की गई है। टीम प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचकर फसलों को हुए नुकसान का सर्वे कर रही है। सर्वे के आधार पर पात्र किसानों को बीमा कंपनी के माध्यम से नियमानुसार क्षतिपूर्ति दिलाने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

सांसद ने किसानों के नुकसान का सर्वे कराने की मांग की
बेल्थरारोड। अर्नब तूफान के प्रभाव से हुई बेमौसम बारिश ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सलेमपुर के सांसद रमाशंकर राजभर विद्यार्थी ने जिला प्रशासन से तत्काल फसलों के नुकसान का आकलन कराने और प्रभावित किसानों को उचित मुआवजा दिलाने की मांग की है। फसल कटाई के ऐन मौके पर हुई बेमौसम बारिश ने किसानों की उम्मीदों को गहरा झटका दिया है। सांसद ने कहा कि सर्वेक्षण के नाम पर औपचारिकता न हो, बल्कि प्रत्येक प्रभावित गांवों और किसानों तक प्रशासनिक टीम पहुंचे। वास्तविक नुकसान का निष्पक्ष आकलन कराकर मुआवजे की प्रक्रिया शीघ्र पूरी की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed