{"_id":"5cf2af65bdec220791792f25","slug":"155940853110-ballia-news29","type":"story","status":"publish","title_hn":"डायरिया से दो बच्चों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डायरिया से दो बच्चों की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिकंदरपुर। क्षेत्र के हरदिया गांव में शुक्रवार को एक ही परिवार के दो बच्चों की उल्टी-दस्त के चलते मौत हो गई। एक ही परिवार के दो बच्चों की मौत से गांव में मातम है।
हरदिया गांव निवासी संजय मणि तिवारी का 14 वर्षीय पुत्र आदित्य मणि एवं नौ वर्षीय कृष्णमणि को बुधवार की रात उल्टी दस्त होने लगी। परिवार के लोग रात में दोनों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीयर ले गए जहां चिकित्सक ने कृष्णमणि को मृत घोषित कर दिया। इलाज के दौरान आदित्य मणि की तबीयत में सुधार होने पर परिजन उसे घर लेकर चले गए। परिजनों के अनुसार गुरुवार की सुबह करीब तीन बजे आदित्य की फिर से तबीयत खराब हो गई। उसे फिर से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। सदर अस्पताल से उसे वाराणसी रेफर किया गया। वाराणसी ले जाते समय रास्ते में ही आदित्य ने भी दम तोड़ दिया। दोनों सगे भाई थे। इसकी सूचना मिलने के बाद मुंबई में नौकरी करने वाले पिता संजय मणि त्रिपाठी हवाई जहाज से वाराणसी पहुंचे। वहां से सड़क मार्ग से गांव पहुंचे। उनके घर पहुंचते ही लोगों की भीड़ दरवाजे पर जुट गई तथा परिजन रोने लगे। तीन पुत्रों में से दो की मौत से पूरा गांव गम में डूबा गया। संजय मणि त्रिपाठी आयुष चिकित्सक डॉ. एसएम त्रिपाठी के छोटे भाई हैं।
सीएमओ डॉ. प्रीतम कुमार मिश्र ने बताया कि दोनों बच्चों की मौत डायरिया से हुई है। उनमें डायरिया के लक्षण पाए गए। गांव में कैंप लगाकर ग्रामीणों की जांच कराई जाएगी।