फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   150 girls participated in the trials.

Ballia News: ट्रायल में 150 बालिकाओं ने किया प्रतिभाग

Tue, 27 Jan 2026 11:19 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 27 Jan 2026 11:19 PM IST
विज्ञापन
150 girls participated in the trials.
जनता इंटर कालेज के खेल मैदान में आयोजित स्पीड बाल काइन ट्रायल में प्रतिभाग के चयनित बालिका ​खिल
इंदरपुर। नगरा के जनता इंटर काॅलेज के खेल मैदान में स्पीड बाल काइन ट्रायल में ट्रायल में विभिन्न जनपदों के 150 बालिकाओं ने प्रतिभाग कर अपने हुनर का प्रदर्शन किया। बीसीसीआई के राकेश यादव सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। ट्रायल में अंडर 19 और अंडर 23 के बालिका क्रिकेटरों ने स्पीड दिखाई।
विज्ञापन

आजमगढ़, बलिया, चिलकहर, सिकंदरपुर, देवरिया की बालिकाओं ने गेंदबाजी का ट्रायल दिया। मुख्य अतिथि वाराणसी के ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर राजेश कुमार सिंह की पत्नी एवं भाजपा नेत्री किरन सिंह, विशिष्ट अतिथि प्रधानाचार्य डाॅ. उमेश चंद पांडेय, भाजपा नेता प्रवीण सिंह ने ट्रायल का शुभारंभ किया। जनता इंटर काॅलेज की एनसीसी व स्काउट गाइडों ने मार्च पास्ट किया। किरन सिंह ने कहा कि वर्तमान परिवेश में बालिकाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं। शिक्षा से क्रिकेट के खेल तक बालिकाओं ने कामयाबी का परचम लहराया है। प्रधानाचार्य डाॅ. उमेश चंद पांडेय ने कहा कि आधी आबादी हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं। यह ट्रायल राकेश यादव के प्रयास और इंडियन क्रिकेट अकादमी के कोच अब्दुल्लाह शाह की देखरेख में आयोजित हुआ। धर्मेंद्र सिंह, दिव्य प्रताप सिंह, अरविंद कुमार गुप्ता, दिनेश कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed