{"_id":"5cb0c352bdec22143b6f1f3b","slug":"131555088210-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नारियल, चुनरी चढ़ाकर कालरात्रि की पूजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नारियल, चुनरी चढ़ाकर कालरात्रि की पूजा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलिया। चैत्र नवरात्र के सातवें दिन शुक्रवार को जिले के प्रमुख देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं ने नारियल, चुनरी, धूप, गुड़हल चढ़ाकर परिवार के सुख-समृद्घि की कामना की। इस दौरान मां के जयकारे एवं घंट- घड़ियाल से पूरा क्षेत्र के देवीमय हो गया।
बासंतिक नवरात्र के सातवें दिन मां के भक्तों ने नगर के गुदरी बाजार व जापलिनगंज दुर्गा मंदिर तथा ब्रह्माइन स्थित ब्राह्मणी देवी, शंकरपुर स्थित शांकरी भवानी, फेफना थाना के कपूरी गांव स्थित कपिलेश्वरी भवानी मंदिर पर कतारवद्घ होकर नारियल, चुनरी आदि चढ़ाकर परिवार के मंगलमय की कामना की। वहीं ग्रामीण क्षेत्र के रसड़ा के नीबू कबीरपुर व उचेड़ा स्थित चंडी भवानी, सिकंदरपुर के जल्पा-कल्पा मंदिर, नरहीं थाना के रसड़ा के काली मंदिर, कोरंटाडीह स्थित मंगला भवानी, मनियर के बुढ़ऊ बाबा मंदिर व नवका बाबा मंदिर, सहतवार स्थित जानकी ब्रह्म बाबा, रेवती के पचरूखा देवी गायघाट मंदिर पर मां के भक्तों ने नारियल, चुनरी, प्रसाद चढ़ाकर परिवार के सुख-समृद्घि की कामना की। इस दौरान घंट-घडिय़ाल तथा मां के जयकारे से मंदिर सहित आसपास का क्षेत्र के देवीमय हो गया। मंदिर के आसपास नारियल, चुनरी, लाचीदाना, फूल और खेल-खिलौने की दुकानों पर भक्तों की भीड़ रही।