{"_id":"59d7c0624f1c1bec538b60f5","slug":"11507311714-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीडीओ के अभाव में ठप पड़ा चिलकहर ब्लाक का कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीडीओ के अभाव में ठप पड़ा चिलकहर ब्लाक का कार्य
Updated Fri, 06 Oct 2017 11:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चिलकहर। चिलकहर ब्लाक मुख्यालय पर करीब छह माह से खंड विकास अधिकारी के न रहने की वजह से एक तरफ जहां विकास कार्यं ठप पड़ गया है। वहीं दूसरी तरफ लोगों को सरकार की मूलभूत सुविधाओं से वंचित रहना पड़ रहा है। रसड़ा के खंड विकास अधिकारी के चार्ज पर होने के बावजूद भी महीने में दो से तीन बार ही पहुंचते हैं । इसे लेकर क्षेत्रीय लोगों में काफी आक्रोश है।
करीब छह माह से ब्लॉक मुख्यालय पर खंड विकास अधिकारी का पद खाली चल रहा है। वहीं कागजी कोरम पूरा करने के लिए रसड़ा के खंड विकास अधिकारी को चिलकहर ब्लॉक मुख्यालय का चार्ज तो दे दिया गया है। बावजूद महीने में तीन से चार दिन ही मात्र उनकी उपस्थिति हो पाती है। जिससे विकास कार्यों में पलीता लग गया है। बता दें कि चिलकहर ब्लॉक मुख्यालय पर प्रतिदिन फरियादी अपनी फरियाद लेकर पहुंचते हैं और उन्हें बैरंग लौटना पड़ता है। जब फरियादी ब्लॉक मुख्यालय पर पहुंचते हैं तो खंड विकास अधिकारी की कुर्सी खाली पड़ी रहती है। जिससे एक तरफ जहां पीड़ितों को न्याय नहीं मिल पा रहा है। वहीं दूसरी तरफ सरकार की मूलभूत योजनाओं से भी लोग वंचित रह गए हैं। क्षेत्र में विकास कार्य भी पूरी तरह ठप पड़ गया है। क्षेत्रीय लोगों ने संबंधित अधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराते हुए तत्काल रुप से खंड विकास अधिकारी की तैनाती करने की मांग की है। अन्यथा की स्थिति में धरना-प्रदर्शन के लिए बाध्य होंगे। जिसके सारी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी। लोगों ने इसकी लिखित सूचना मुख्यमंत्री सहित आलाधिकारियों से गुहार लगाई है। भाजपा नेता अनीश कुमार सिंह, प्रमोद कुमार पांडेय, जय प्रकाश तिवारी, कमलेश यादव, पारसनाथ यादव, लल्लन राजभर, प्रदीप कुमार सिंह, राघवेंद्र तिवारी, दद्दन राजभर, रामआशीष चौहान, तारकेश्वर गुप्त ने अविलंब ब्लाक की व्यवस्था पटरी पर लाने की मांग की है।