फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   10 people including 9 traveling with Corona positive infected in Ballia

Ballia Breaking: कोरोना पॉजिटिव के साथ यात्रा करने वाले 9 युवकों सहित 10 लोग संक्रमित

Fri, 15 May 2020 04:16 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Fri, 15 May 2020 04:16 PM IST
सार

  • 11 मई को पॉजिटिव मिले किशोर के साथ अहमदाबाद से आकर हुए  थे होम क्वारंटीन 
  • 29 लोगों की सामने आई जांच रिपोर्ट में 19 मिले निगेटिव जिलाधिकारी ने की पुष्टि

विज्ञापन
10 people including 9 traveling with Corona positive infected in Ballia
कोरोना जांच के लिए गांव पहुंचे डॉक्टर - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

बलिया में शुक्रवार को आई 29 लोगों के सैंपलिंग की जांच रिपोर्ट में 10 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। हालांकि 19 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। पॉजिटिव मिले युवकों में नौ वे हैं जो 11 मई को पॉजिटिव मिले किशोर के साथ ही अहमदाबाद गए थे और लौटे भी थे। लौटने के बाद प्रशासन ने उन्हें क्वारंटीन कराने के बजाय होम क्वारंटीन में भेज दिया था। बाद में किशोर के पॉजिटिव मिलने के बाद इन्हें दोबारा क्वारंटीन किया गया था। 

विज्ञापन


गौरतलब हो कि 11 मई को एक किशोर के पॉजिटिव आने के बाद जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया था। आनन-फानन में उसके साथ आए उन 56 लोगों को घरों से ले जाकर केंद्रीय विद्यालय में क्वारंटीन किया गया था। इसके सभी की सैंपलिंग कराई गई। उनमें से 29 की जांच रिपोर्ट शुक्रवार को सामने आई है।

विज्ञापन

10 people including 9 traveling with Corona positive infected in Ballia
गांव पहुंचे डॉक्टर। - फोटो : अमर उजाला।

इसमें 10 पॉजिटिव व 19 नेगेटिव मिले हैं। रिपोर्ट आने के बाद जिला प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है। इस बीच ये यक्ष प्रश्न बन गया है कि पॉजिटिव मिले लोगों ने अब तक कितनों को संक्रमित कर दिया है। जिलाधिकारी श्रीप्रताप शाही ने पुष्ट करते हुए बताया कि भैसहा, बैरिया, चांददियर, बाबू का डेरा गांव में क्रमश: दो-दो संक्रमित पाये गये हैं। साथ ही जगदेवा, कारौ चितबडगांव में क्रमश: एक-एक दो संक्रमित पाये गये हैं।   

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed