{"_id":"647e25762a6569b9de0ec96b","slug":"youth-and-girl-died-in-suspicious-circumstances-bahraich-news-c-13-1-274091-2023-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: संदिग्ध हालात में युवक-युवती की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: संदिग्ध हालात में युवक-युवती की मौत
Mon, 05 Jun 2023 11:42 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Mon, 05 Jun 2023 11:42 PM IST
विज्ञापन
बहराइच/हुजूरपुर। मोतीपुर थाना क्षेत्र निवासी एक विवाहिता की रविवार की शाम संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों ने ससुरालीजनों पर हत्या का आरोप लगाया है। वहीं हुजूरपुर थाना क्षेत्र निवासी एक युवक का शव मडहे के बड़ेर से लटकता मिला। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मोतीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत तुलसीरामपुरवा निवासी प्रियांशी देवी (20) की रविवार की शाम संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों ने बेटी की हत्या की आशंका जताई है। जबकि ससुराल वाले मृतका द्वारा फांसी लगाने की बात कह रहे हैं। मृतका के चाचा रामसंवारे वर्मा ने आरोप लगाया कि जब हम पहुंचे तो वह उसका शव बेड पर था।
उन्होंने प्रियांशी की हत्या की आशंका जाहिर की है। वहीं हुजूरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत गुलहरिया गाजीपुर के मजरा बोटनपुरवा निवासी हनुमान कश्यप(32) का शव सोमवार को संदिग्ध परिस्थितियों में मडहे के बड़ेर से लटकता मिला। थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज की पड़ताल की जा रही है।