{"_id":"6ab02de8bb5a9fb065080fa4","slug":"leopard-attacks-farmer-in-field-villagers-save-his-life-bahraich-news-c-98-1-bhr1024-157108-2026-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: खेत में किसान पर तेंदुए का हमला, ग्रामीणों ने बचाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: खेत में किसान पर तेंदुए का हमला, ग्रामीणों ने बचाई जान
विज्ञापन
तेंदुए के हमले में घायल किसान नंदराम।
मिहींपुरवा। ककरहा रेंज के मंझरा गांव में रविवार सुबह खेत की ओर गए किसान पर झाड़ियों में छिपे तेंदुए ने हमला कर दिया। किसान की चीख सुनकर लाठी-डंडे लेकर दौड़े ग्रामीणों ने उनकी जान बचाई। तेंदुए के हमले में किसान के कंधे, गले व पीठ पर जख्म हो गए। परिजनों ने घायल किसान को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोतीपुर में भर्ती कराया है।
गांव निवासी किसान नंदराम (35) सुबह करीब छह बजे घर के पास स्थित खेत में शौच के लिए गए थे। उन्हें अंदाजा नहीं था कि खेत की झाड़ियों में तेंदुआ छिपा बैठा है। जैसे ही वह झाड़ियों के करीब पहुंचे, तेंदुए ने पीछे से उन पर हमला कर दिया। अचानक हुए हमले से वह संभल पाते, इससे पहले तेंदुए ने पंजा मारकर उन्हें घायल कर दिया।
नंदराम ने बचाव के लिए शोर मचाते हुए तेंदुए का सामना करना शुरू कर दिया। वह करीब पांच मिनट तक तेंदुए से संघर्ष करते रहे और मदद के लिए चीखते रहे। इसी बीच आसपास के खेतों में मौजूद ग्रामीण उनकी आवाज सुनकर लाठी-डंडे लेकर मौके की ओर दौड़े। ग्रामीणों को अपनी ओर आता देख तेंदुआ भागकर गन्ने के खेत में घुस गया। ग्रामीणों ने घायल नंदराम के परिजनों को सूचना दी। परिजन उन्हें सीएचसी ले गए। वहां उनका उपचार किया जा रहा है। घटना की सूचना वन विभाग को दी गई है।
विज्ञापन
लगा कि सामने काल आ गया...
सीएचसी में उपचार के दौरान नंदराम ने बताया कि तेंदुए से खुद को छुड़ाने के लिए वह लगातार संघर्ष करते रहे और मदद के लिए चीखते रहे। कुछ पलों के लिए उन्हें लगा कि सामने काल आ गया है। ग्रामीणों के मौके पर पहुंचने के बाद तेंदुआ भाग गया, जिससे उनकी जान बच सकी।
तेंदुए के डर से खेत जाने से कतरा रहे ग्रामीण
किसान पर तेंदुए के हमले के बाद मंझरा समेत आसपास के गांवों में भय का माहौल है। ग्रामीण राम सुमिरन और रामू ने बताया कि तेंदुआ अभी भी आसपास के गन्ने के खेतों और झाड़ियों में छिपा हो सकता है। सुबह और शाम खेतों की ओर जाने वाले लोग अकेले निकलने से बच रहे हैं। ग्रामीणों ने वन विभाग से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने, तेंदुए की तलाश करने और सुरक्षा के जरूरी इंतजाम करने की मांग की है। डीएफओ अपूर्व दीक्षित ने बताया कि वन विभाग की टीम को मौके पर भेजा गया है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।