फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   10 bighas of land submerged in the Saryu due to erosion.

Bahraich News: कटान से 10 बीघा जमीन सरयू में समाई

Mon, 21 Sep 2026 12:29 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 21 Sep 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
10 bighas of land submerged in the Saryu due to erosion.
महसी में लोनियनपुरवा में कटान कर रही सरयू नदी।
बहराइच। सरयू नदी का जलस्तर तेजी से घटने के साथ ही किनारों पर कटान तेज होने से किसानों की चिंता बढ़ गई है। एल्गिन ब्रिज पर रविवार शाम चार बजे नदी का जलस्तर 105.31 मीटर दर्ज किया गया, जो खतरे के निशान 106.07 मीटर से 76 सेंटीमीटर नीचे है। नदी में पानी का डिस्चार्ज भी घटकर 1.31 लाख क्यूसेक रह गया। जलस्तर कम होने से फिलहाल बाढ़ का खतरा टल गया है, लेकिन कटान ने मुसीबत खड़ी कर दी है। बीते 24 घंटे में महसी और मिहींपुरवा क्षेत्र के कई गांवों में करीब 10 बीघा कृषि योग्य जमीन नदी में समा गई।
विज्ञापन

महसी तहसील के लोनियनपुरवा गांव के निकट रविवार सुबह से नदी के किनारे कटान जारी है। नदी की धारा अब तक करीब ढाई बीघा कृषि योग्य जमीन काट चुकी है। वहीं, मिहींपुरवा विकासखंड के संपतपुरवा, धर्मपुर और रेतिया गांवों में भी कटान हो रही है। यहां बीते 24 घंटे में करीब साढ़े सात बीघा जमीन नदी की धारा में समा चुकी है। इसमें करीब छह बीघा क्षेत्र में खड़ी गन्ने और धान की फसल शामिल है।
विज्ञापन

बाढ़ खंड के उपखंड अधिकारी नंदू प्रसाद ने बताया कि नदी का जलस्तर तेजी से घट रहा है। कटान वाले स्थानों पर निगरानी रखी जा रही है। महसी तहसीलदार विपिन चौरसिया ने बताया कि राजस्व कर्मियों की टीमें प्रभावित क्षेत्रों का भ्रमण कर रही हैं। कटान से प्रभावित जमीन का सर्वे कराया जाएगा और नियमानुसार किसानों को मुआवजा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार को जलस्तर की स्थिति
स्थान
जलस्तर
खतरे का निशान
डिस्चार्ज

शारदा बैराज 134.50 मीटर
135.49 मीटर
23,445 क्यूसेक

गिरजा बैराज 134.70 मीटर
136.78 मीटर
91,466 क्यूसेक

सरयू बैराज 130.50 मीटर
133.40 मीटर
5,954 क्यूसेक
स्थिर

सुहेली बैराज 144.55 मीटर
145.50 मीटर
10,417 क्यूसेक
-----
चारों बैराजों से सरयू नदी में छोड़ा गया पानी - 1,31,282 क्यूसेक

एल्गिन ब्रिज पर जलस्तर 105.31 मीटर, लाल निशान 106.07 मीटर

घूरदेवी महसी में जलस्तर 110.95 मीटर, लाल निशान 112.15 मीटर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed