फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Woman killed, five injured in road accident

सड़क हादसे में महिला की मौत, पांच घायल

Thu, 22 Aug 2019 10:09 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 22 Aug 2019 10:09 PM IST
विज्ञापन
Woman killed, five injured in road accident
उर्रा (बहराइच)। नानपारा-लखीमपुर मार्ग पर गुरुवार को नैनिहा के पास साइकिल सवार दंपती को बोलेरो ने टक्कर मार दी, जिससे मौके पर ही महिला की मौत हो गई, जबकि पति घायल हो गया। इसके बाद बोलेरो अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे चालक व उस पर सवार तीन लोग घायल हो गए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोतीपुर में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने अज्ञात चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

मोतीपुर थाना अंतर्गत गूढ़ ग्राम पंचायत के भालापुरवा निवासी कीढ़ी प्रसाद (59) पुत्र मैकूलाल पत्नी कामिनी (55) को साइकिल पर बिठाकर मिहींपुरवा बाजार जा रहे थे।
विज्ञापन

मोतीपुर थाना क्षेत्र में नानपारा-लखीमपुर मार्ग पर नैनिहा कांटा के निकट साइकिल सवार दोपहर करीब 12 बजे पहुंचा। इसी दौेरान गूढ़ निवासी साबित अली लखीमपुर की ओर से बोलेरो लेकर आ गया। बोलेरो ने साइकिल में पीछे से टक्कर मार दी, जिससे मौके पर ही कामिनी की मौत हो गई, जबकि कीढ़ी घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

गाड़ी बेकाबू होकर पलट गई, जिससे उसमें सवार गूढ़ निवासी मासूम समेत तीन लोग घायल हो गए। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार मिश्रा मौके पर पहुंचे और घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोतीपुर में भर्ती कराया। एसओ ने बताया कि तहरीर पर अज्ञात चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। चालक भी घायल हुआ है। दोनों एक ही गांव के निवासी है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed