फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Votes will be held today at seven polling stations

सात मतदान केंद्रों पर आज पड़ेंगे वोट

Mon, 30 Nov 2020 10:05 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 30 Nov 2020 10:05 PM IST
विज्ञापन
Votes will be held today at seven polling stations
बहराइच। गोरखपुर-फैजाबाद खंड स्नातक शिक्षक चुनाव के लिए मंगलवार को वोट डाले जाएंगे। सुबह आठ बजे से मतदान शुरू होगा। जिले के सात मतदान केंद्रों पर होने वाले मतदान के लिए सोमवार को कलेक्ट्रेट से पोलिंग पार्टियों को रवाना किया गया। मतदान में 1892 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। मतदान की वीडियोग्राफी कराई जाएगी। सभी एसडीएम जोनल मजिस्ट्रेट के रूप में बूथों पर होने वाले मतदान की निगरानी करेंगे।
विज्ञापन

शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए जिले की तीन तहसीलों और चार ब्लॉक मुख्यालयों को मतदान केंद्र बनाया गया है। जिलाधिकारी शंभु कुमार ने बताया कि मिहींपुरवा और गिरिजापुरी क्षेत्र के 114 मतदाताओं के लिए ब्लॉक मुख्यालय मिहींपुरवा, नवाबगंज, शिवपुर, रुपईडीहा, नानपारा नगर और देहात के 356 मतदाताओं के लिए तहसील नानपारा, विकास खंड व तहसील महसी के 239 के लिए ब्लॉक मुख्यालय महसी, विकास खंड रिसिया के 82 मतदाताओं के लिए ब्लाक मुख्यालय रिसिया, विकास खंड चित्तौरा, तेजवापुर और सदर क्षेत्र के 516 मतदाताओं के लिए तहसील मुख्यालय सदर, नगर पंचायत व ब्लॉक जरवल, हुजूरपुर, फखरपुर और कैसरगंज के 335 मतदाताओं के लिए तहसील मुख्यालय कैसरगंज व विशेश्वरगंज, पयागपुर के 250 मतदाताओं के लिए ब्लॉक मुख्यालय पयागपुर को मतदान केंद्र बनाया गया है। मंगलवार को सुबह आठ से शाम पांच बजे तक मतदान होगा। इसके लिए सोमवार को कलेक्ट्रेट परिसर से उप जिला निर्वाचन अधिकारी जयचंद्र पांडेय की देखरेख में पोलिंग पार्टियों को रवाना किया गया। उन्होंने बताया कि 16 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। सभी एसडीएम को जोनल मजिस्ट्रेट बनाया गया है। हर मतदान केंद्र पर वीडियोग्राफी के लिए भी टीम लगाई गई है।
विज्ञापन

माइक्रो आब्जर्वर व स्टेटिक मजिस्ट्रेट भी रहेंगे मुस्तैद
शिक्षक एमएलसी चुनाव को देखते हुए सभी मतदान केंद्रों पर एक-एक माइक्रो आब्जर्वर लगाए गए हैं। एक-एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट भी तैनात किए गए हैं। वे पल-पल की रिपोर्ट मुख्यालय को भेजते रहेंगे। एडीएम जयचंद्र पांडेय ने बताया कि दो पोलिंग पार्टियों को रिजर्व रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रेक्षक बदले गए, विकास हुए तैनात
चुनाव आयोग की ओर से शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए बहराइच में पहले प्रेक्षक के रूप में आईएएस रवि कुमार एनजी को तैनात किया गया था। अचानक सोमवार को उनको बदल दिया गया। अब उनकी जगह विकास गोठलवाल को प्रेक्षक बनाकर भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed