फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Child dies after mud wall of house collapses.

Bahraich News: मकान की कच्ची दीवार ढहने से मासूम की मौत

Sun, 27 Sep 2026 01:38 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Sun, 27 Sep 2026 01:38 AM IST
विज्ञापन
Child dies after mud wall of house collapses.
बहराइच। हरदी के खैरहनिया टेपरा गांव निवासी नीलू का पुत्र शोभित (6) शनिवार देर शाम घर के बरामदे में खेल रहा था। उसी दौरान मकान की कच्ची दीवार अचानक भरभराकर गिर गई और शोभित मलबे में दब गया। परिजन व आसपास के लोगों ने मलबा हटाकर उसे बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। हादसे की सूचना पर प्रशासनिक अधिकारी मौके के लिए रवाना हो गए हैं। जिलाधिकारी राजेश पांडेय ने बताया कि तहसील प्रशासन की टीम को मौके पर भेजा गया है। घटना की जानकारी जुटाई जा रही है। सर्वे और पोस्टमार्टम के आधार पर मुआवजे की कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed