{"_id":"63adc6ed03ac1a04ee790365","slug":"virus-spread-in-china-can-enter-through-nepal-bahraich-news-lko6641419119","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: नेपाल के रास्ते प्रवेश कर सकता है चीन में फैला वायरस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: नेपाल के रास्ते प्रवेश कर सकता है चीन में फैला वायरस
विज्ञापन
बहराइच। चीन में कहर ढहाने वाला कोरोना का नया वेरिएंट बीएफ-7 नेपाल के रास्ते अपने देश में प्रवेश कर सकता है। कारण ये कि बड़ी संख्या में चीनी नागरिक नेपाल आते हैं और रोजाना सैकड़ों नेपाली नागरिक भी रोजी-रोटी कमाने जिले की सीमा में बेरोक-टोक आते-जाते हैं।
शासन की ओर से विदेेशों से आने वाले नागरिकों की जांच के सख्त निर्देश भी दिए गए हैं। इसके बाद भी अभी तक जिले की सीमा में जांच टीमों की तैनाती नहीं की गई है जिससे विदेश से आने व जाने वाले लोगों की जांच नहीं की जा रही है। ऐसे में चीन के नागरिक पड़ोसी देश भारत व नेपाल में कोरोना संक्रमण का कारण बन सकते हैं। इसके साथ ही अन्य देेशों से आने वाले नागरिकों की कोरोना जांच न होना लोगों की चिंता बढ़ा रहा है।
कोरोना संक्रमण पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से शासन द्वारा विदेशों से आने वाले नागरिकों की जांच के सख्त आदेश दिए जा रहे हैं। इसके बाद भी जिले में स्थिति एकदम उलट नजर आ रही है। कोरोना संक्रमण का सर्वाधिक दंश झेल रहे चीन के नागरिक काफी संख्या में पड़ोसी देश नेपाल आते हैं। नेपाल को चीन द्वारा समय-समय पर आर्थिक मदद देनेे के साथ ही विकास कार्यों में मदद के अलावा व्यापारिक गतिविधियों को भी अंजाम दिया जाता है।
विज्ञापन
इस कारण चीनी नागरिक नेपाल की राजधानी काठमांडू के साथ ही अन्य जिलों में भी आते-जाते हैं। इसके साथ ही नेपाली नागरिक भी रोजी-रोटी की तलाश में प्रतिदिन बहराइच समेत देश के अन्य राज्यों में आवागमन करते हैं। ऐसे में कोरोना संक्रमण की जांच न होना जिले में कभी भी कोरोना संक्रमण का कारण बन सकता है।
नेपाल सेे आने वाले लोगों की जांच के लिए सीमा क्षेेत्र में किसी स्वास्थ्य टीम की तैनाती नहीं की गई है। इसके साथ ही प्रतिदिन विदेेशों से आने वाली नागरिक लखनऊ व गोंडा के रास्ते जिले में प्रवेश करते हैं। इन मार्गों पर भी कहीं स्वास्थ्य टीमें कोरोना जांच करते नहीं दिख रही हैं।
नेपाल अपनी सीमा पर कर रहा है जांच
नेपाल में भारत से आने व जाने वाले लोगों की कोरोना जांच के लिए नेपाल अंतर्गत जमुनहा क्षेत्र में स्वास्थ्य कर्मियों की तैनाती की गई हैै। नेपाल क्षेत्र के इंचार्ज माधव रिजाल ने बताया कि पड़ोसी देश चीन में कोविड के बढ़ते संक्रमण को देेखते हुए आने व जाने वाले लोगों की जांच की जा रही है। कोविड संक्रमण की जांच के लिए 19 सदस्यीय टीम की तैनाती की गई है। कोरोना संक्रमित रोगी मिलने पर उसे इलाज की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।
सीएचसी पर करवाई जा रही जांच
विदेेशों से आने वाले यात्रियों की जांच के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर जांच की व्यवस्था कर दी गई है। नेपाल से आने वाले लोग सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चरदा पर अपनी जांच करा सकते हैं। अभी जिले में कोई भी कोरोना संक्रमित मरीज सामने नहीं आया है। आवश्यकता पड़ने पर जांच टीमों की संख्या बढ़ाते हुए जांच का दायरा बढ़ाया जाएगा। -डॉ. एसके सिंह, सीएमओ