फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Power system hit hard; nine lakh people in crisis.

Bahraich News: बिजली व्यवस्था पर वज्रपात, संकट में नौ लाख लोग

Mon, 28 Sep 2026 12:42 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 28 Sep 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
Power system hit hard; nine lakh people in crisis.
बारिश व तेज हवा से टूटे खंभे और तार।
बहराइच। भारी बारिश और तेज हवाओं ने जिले की बिजली व्यवस्था पर वज्रपात हुआ है। आंधी-पानी में 610 बिजली के पोल गिरने से शहर से गांव तक की बिजली उड़ी हुई है। मटेरा में करीब बृहस्पतिवार से, बाबागंज में बुधवार दोपहर से, चरदा में बुधवार सुबह और हुजूरपुर मंगलवार सुबह से और फखरपुर में भी तीन दिन से आपूर्ति बाधित है। इससे नौ लाख लोग संकट झेल रहे हैं। शहर के कई मोहल्लों में शनिवार को रातभर बिजली नहीं आई। इससे लोगों के सामने पेयजल का संकट भी खड़ा हो गया। बारिश और तेज हवाओं के दौरान जिलेभर में पेड़ और डाल बिजली की लाइनों पर गिरने से खंभों के साथ तार भी टूटे हैं। इनकी मरम्मत में कर्मचारी लगे हैं।
विज्ञापन


आज आपूर्ति बहाल होने की उम्मीद
मटेरा क्षेत्र के विनय कुमार, मालिक राम और धनजी पांडेय ने बताया कि पेड़ गिरने से कई खंभे टूट गए हैं। इससे बृहस्पतिवार से आपूर्ति बाधित है। सबसे बड़ी समस्या पेयजल की हो गई है। उधर, फखरपुर पावर हाउस से जुड़े माधवपुर, टिकोरा मोड़, रामगढ़ी, मरौचा, वजीरगंज, नंदवाल, सरजू और जैतापुर समेत आठ फीडर की आपूर्ति तीन दिन से ठप है। इससे दो लाख की आबादी प्रभावित है। विभागीय कर्मचारी बाबू रवि कुमार ने बताया कि 33 केवी लाइन पर काम चल रहा है और सोमवार तक आपूर्ति बहाल होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

सहाबा उपकेंद्र से जुड़े इलाकों में संकट
चरदा क्षेत्र में भी पेड़ों के गिरने से कई पोल टूट गए हैं। सहाबा उपकेंद्र से जुड़े इलाकों में बुधवार सुबह से आपूर्ति बाधित है। राजू, सुमित, राजकुमार, सांवली प्रसाद, विनीत कुमार और पंकज पांडेय ने बताया कि बिजली न होने से पेयजल और मोबाइल चार्जिंग की समस्या बनी हुई है। अवर अभियंता ने सोमवार तक 33 हजार लाइन चालू कराने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीण मार्गों पर आवागमन में दिक्कत
हुजूरपुर क्षेत्र में छह दिन से बाधित आपूर्ति अब तक पूरी तरह बहाल नहीं हो पाई है। बिजली न आने से पानी की टंकियां खाली हो गई हैं और लोग मोबाइल चार्ज कराने के लिए भी परेशान हैं। मुख्य सड़कों पर आवागमन बहाल हो गया है, लेकिन कई ग्रामीण मार्गों पर पेड़ पड़े होने से दिक्कत बनी हुई है।
मिहींपुरवा में चार लाख लोग परेशान
मिहींपुरवा। नानपारा से मिहींपुरवा आने वाली 33 हजार वोल्ट की लाइन पर जगह-जगह पेड़ गिरने से तीन दिन से बिजली आपूर्ति बाधित है। मिहींपुरवा कस्बे के साथ गायघाट, रायबोझा, उर्रा, बलईगांव समेत दर्जनों गांवों की करीब चार लाख आबादी प्रभावित है। अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड नानपारा अभिनव ने बताया कि अवरोध हटाकर क्षतिग्रस्त लाइन की मरम्मत तेजी से कराई जा रही है। जल्द आपूर्ति बहाल करने का प्रयास है। (संवाद)
बिजली संकट से इंटरनेट सेवा बाधित
नवाबगंज। ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित होने से मोबाइल नेटवर्क भी प्रभावित हो गया है। ढोड़े, हरिहरपुर, धोबाही, चौगड़वा, फटपुरवा, कहारनपुर, बाबागांव, बक्सीगांव, महादेवा और नवाबगंज में कई टावरों पर बिजली नहीं है। इससे फोन व इंटरनेट चलाने में परेशानी हो रही है।



मरम्मत का काम जारी
अधीक्षण अभियंता एनसी प्रसाद ने बताया कि विभागीय स्तर पर जिले में 610 बिजली के पोल क्षतिग्रस्त होने की जानकारी दी गई है। अलग-अलग क्षेत्रों में मरम्मत कार्य चल रहा है। क्षतिग्रस्त लाइनों को चरणबद्ध तरीके से चालू कराने का प्रयास किया जा रहा है। शहर में सिविल लाइन इलाके में आपूर्ति बहाल की गई है। शहर के अन्य हिस्से में भी देर शाम तक आपूर्ति दुरुस्त करवाने का प्रयास है।

बारिश व तेज हवा से टूटे खंभे और तार।

बारिश व तेज हवा से टूटे खंभे और तार।

बारिश व तेज हवा से टूटे खंभे और तार।

बारिश व तेज हवा से टूटे खंभे और तार।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed